BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बागेश्वर धाम में आज 251 बेटियां एक साथ लेंगी 7 फेरे...राष्ट्रपति मुर्मू नवदंपती को देंगी आशीर्वाद

 बागेश्वर धाम में आज 251 बेटियां एक साथ लेंगी 7 फेरे...राष्ट्रपति मुर्मू नवदंपती को देंगी आशीर्वाद
Share

 बागेश्वर धाम:-  मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम में बुधवार (25 फरवरी) को 9 राज्यों की 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह महोत्सव होगा। 251 मंडप में शादी होगी और बालाजी मंदिर से बारात उठेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महोत्सव में पहुंचेंगी।

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवदंपती को आशीर्वाद देंगी। राष्ट्रपति चार घंटे रुकेंगी। महामहिम के अलावा महोत्सव में साधु-संत, नेता, मंत्री, फिल्मी सितारे, खिलाड़ी सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। महोत्सव में 20 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है।

ये हस्तियां भी समारोह में पहुंचेंगी

समारोह में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज, गोरीलाल कुंज वाले स्वामी किशोरदाज महाराज, इंद्रेश उपाध्याय, पुण्डरीक गोस्वामी, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज समेत अनेक संत संध वर-वधू को देंगे आशीर्वाद पहुंचेंगे।

 राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गायक सोनू निगम, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, रॉबिन उथप्पा, आरपी सिंह और अभिनेता पुनीत वशिष्ठ भी मौजूद रहेंगे। WWE पहलवान द ग्रेट खली पहले ही बागेश्वर धाम पहुंच गए हैं।

 शाम 5 बजे होगी विदाई

मध्यप्रदेश की 209 के अलावा, यूपी, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की 42 कन्याओं का विवाह होगा। इनमें 108 आदिवासी, 70 दलित, 57 ओबीसी और 16 सामान्य वर्ग की बेटियों की शादी होगी। विवाह की तैयारियां पंडाल के पास ही की गई हैं। सड़क के एक तरफ जयमाला होगी।

दूसरी तरफ मंडप बनाए गए हैं। 251 घोड़े तैयार किए गए हैं, जिन पर बारात निकाली जाएगी। बालाजी मंदिर के पास से ही बारात उठकर पंडाल में आएगी। यहां अलग-अलग मंडप बनाए गए हैं। मुख्य स्टेज पर वरमाला होगी। विदाई शाम करीब 5 बजे होगी।


Share

Leave a Reply