लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

Today Gold and Silver Price : सोना हुआ और महंगा, अब 10 ग्राम गोल्ड के लिए तैयार रखिए इतने रुपये

Today Gold and Silver Price : सोना हुआ और महंगा, अब 10 ग्राम गोल्ड के लिए तैयार रखिए इतने रुपये
Share

नई दिल्ली  : सर्राफा बजारों में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्ध सोना बंद भाव के मुकाबले 105 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50219 रुपये पर खुला । इस पर जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 51720 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी 348 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 64133 रुपये पर पहुंच गई है।

जीएसटी जोडऩे के बाद यह 66056 रुपये प्रति किलो मिलेगी।आज 22 कैरेट सोने का भाव 45996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 47375 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से है। वहीं, सबसे ज्यादा बिकने वाले 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37661 रुपये है। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 38790 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा।

जबकि, अब 14 कैरेट सोने का भाव 29375 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी के साथ यह 30256 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 50013 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद जीएसटी अलग से लगेगा यानी आपको मिलेगा 51513 रुपये के रेट से।


Share

Leave a Reply