BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Today Gold-Silver Price : सोना चला 51 हजारी बनने, चांदी में 995 रुपये की उछाल

Today Gold-Silver Price : सोना चला 51 हजारी बनने, चांदी में 995 रुपये की उछाल
Share

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन संकट के बीच सोना-चांदी की चमक और बढ़ गई है। सर्राफा बजारों में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने के भाव में जहां उछाल आया है वहीं, कमोडिटी मार्केट में भी गोल्ड का रेट चढ़ गया है। इसी के साथ चांदी भी पहले की तुलना में और मजबूत हुई है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्ध सोना सोमवार के बंद भाव के मुकाबले 458 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 50547 रुपये पर खुला । इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 52063 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी 995 रुपये प्रति किलो की उछाल के साथ 64656 रुपये पर पहुंच गई है। जीएसटी जोडऩे के बाद यह 66595 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

24 कैरेट सोना 99.99 फीसद शुद्ध होता है और इसमें कोई दूसरी धातु नहीं पाई जाती है। इसका रंग चमकदार पीला होता है। 24 कैरेट का सोना 22 या 18 कैरेट सोने से बहुत अधिक महंगा होता है। यह इतना मुलायम और लचीला होता है कि इससे गहने नहीं बनाए जा सकते। इसके अलावा 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल सिक्कों व बार बनाने और इलेक्ट्रॉनिक्स और मेडिकल डिवाइसेज में उपयोग किया जाता है।

 


Share

Leave a Reply