लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

Today Gold-Silver Price : सोना हो गया और सस्ता, चांदी की चमक हुई फीकी

Today Gold-Silver Price : सोना हो गया और सस्ता, चांदी की चमक हुई फीकी
Share

नई दिल्ली : सोने के रेट में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से अब 4784 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 8574 रुपये किलो सस्ती है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी सोमवार को सर्राफा बाजारों में होली से पहले गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट शुद्ध सोना 222 रुपये सस्ता होकर 51342 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 52882रुपये बैठ रही है। वहीं चांदी पर जीएसटी जोडऩे के बाद यह 69448 रुपये प्रति किलो मिलेगी। आज यह 67426 रुपये प्रति किलो की दर से खुली।

अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51136 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद जीएसटी अलग से लगेगा यानी आपको मिलेगा 52670 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 47029 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 48439 रुपये का पड़ेगा।

इससे बने जेवरों पर मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से है। सबसे ज्यादा बिकने वाले 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38507 रुपये है। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 39662 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। वहीं, अब 14 कैरेट सोने का भाव 30035 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जीएसटी के साथ यह 30936 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। 


Share

Leave a Reply