नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Today Gold-Silver Price : सोना 136 और चांदी 658 रुपए चमकी

Today Gold-Silver Price : सोना 136 और चांदी 658 रुपए चमकी
Share

मुंबई : वैश्विक बाजार की तेजी की बदौलत आज घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 136 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 658 रुपए प्रति किलोग्राम चमक गई।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट लेकर 1904.66 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, अमेरिकी सोना वायदा 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 1912 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस दौरान चांदी हाजिर 1.39 प्रतिशत की छलांग लगाकर 24.27 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

वैश्विक बाजार की तेजी का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में देखा गया। इस दौरान सोना 136 रुपये चढ़कर 50514 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना मिनी 72 रुपये बढ़कर 50078 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। इस दौरान चांदी 658 रुपये की उछाल लेकर 64249 रुपये प्रति किलोग्राम और चांदी मिनी 693 रुपये महंगी होकर 64399 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 


Share

Leave a Reply