लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

Today Gold-Silver Price : सोना ऑल टाइम हाई से अब केवल 2700 रुपये ही सस्ता, आज चांदी 70000 के पार

Today Gold-Silver Price : सोना ऑल टाइम हाई से अब केवल 2700 रुपये ही सस्ता, आज चांदी 70000 के पार
Share

नई दिल्ली : यूक्रेन संकट के बीच भारतीय बाजारों में आज सोने की कीमतों में जोरदार उछाल आया। एमसीएक्स पर सोना वायदा 1.8प्रतिशत बढ़कर 53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह अपने ऑल टाइम हाई से केवल 2700 रुपये प्रति 10 ग्राम ही अब सस्ता रह गया है। अगस्त 2020 में सोना भारतीय बाजारों में 56,200 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

अब वैश्विक बाजारों में सोने का हाजिर भाव 1.5प्रतिशत बढ़कर 1,998.37 डॉलर प्रति औंस हो गया है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो एमसीएक्स पर चांदी का आज वायदा भाव 1.5प्रतिशत उछलकर 70173 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। हाजिर चांदी 1.7प्रतिशत बढ़कर 26.09 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि प्लैटिनम 2.3त्न उछलकर 1,147.19 डॉलर हो गया।

रूस-यूक्रेन संकट ने इच्टिी बाजारों को पस्त कर दिया है और तेल की कीमतों को लगभग 14 साल के उच्च स्तर पर भेज दिया है, जिससे पहले से ही उच्च मुद्रास्फीति पर और दबाव बढ़ गया है। बता दें यूक्रेन में युद्ध थमने का कोई संकेत नहीं दिख रहा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गंभीर पश्चिमी प्रतिबंधों और व्यापक अंतरराष्ट्रीय निंदा के बावजूद, कीव के आत्मसमर्पण करने तक हमले को आगे बढ़ाने की कसम खाई है।

कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा है, रूस-यूक्रेन तनाव ने जोखिम वाली संपत्तियों से सुरक्षित निवेश में स्थानांतरित कर दिया है और इससे सोना, बांड, अमेरिकी डॉलर इत्यादि को फायदा हुआ है। इस बीच, वस्तुओं की आपूर्ति चिंताओं पर बढ़ गई है क्योंकि रूस एक प्रमुख उत्पादक है। जबकि, अमेरिका और अन्य देशों ने अब तक सीधे रूसी निर्यात को टारगेट नहीं किया है। बैंकिंग और शिपिंग पर प्रतिबंध व्यापार को मुश्किल बना रहे हैं, जबकि कंपनियां आपूर्ति की चिंताओं को बढ़ावा देने वाली रूसी संपत्तियों में जोखिम कम कर रही हैं।

 


Share

Leave a Reply