लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

Today Gold-Silver Price : सोने-चांदी के भाव में आज जोरदार गिरावट दर्ज, चेक करें आज क्या है कीमत

Today Gold-Silver Price : सोने-चांदी के भाव में आज जोरदार गिरावट दर्ज, चेक करें आज क्या है कीमत
Share

नई दिल्ली : देश में आज सोना -चांदी के कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. अगर आप होली से पहले गोल्ड खरीदने वालों  है तो यह आपके लिये अच्छी खबर है। आज भारतीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

सोना पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार के मुकाबले 52,462 रुपये से गिरकर आज 52,152 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। यानी सोने के दाम  में आज 310 रुपये की कमी देखी गई है। वहीं, आज चांदी 510 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। चांदी 69,203 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।

देखें कैरेट वाइज रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा सोमवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्ध सोना 52152 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला।
अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51943 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। यह शुक्रवार के मुकाबले 309 रुपये सस्ता हुआ है।
22 कैरेट सोने का भाव 47771 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसमें 288 रुपये की आज गिरावट है।
18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 39114 रुपये है। यह आज 233 रुपये सस्ता मिल रहा।
14 कैरेट सोने का भाव 30509 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह 181 रुपये सस्ता मिल रहा है।

देशभर में लागू होते हैं यह रेट
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। 


Share

Leave a Reply