BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : आज इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : आज इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल
Share

 Aaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ नई संभावनाएं और चुनौतियां लेकर आया है। जहां कुछ लोगों को कामकाज और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। सितारे बता रहे हैं कि आज धैर्य, संयम और सकारात्मक दृष्टिकोण ही सफलता की कुंजी होगी। आइए जानते हैं, आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।

मेष (Aries)

आज अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। आपकी जीवनशैली में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे, हालांकि भविष्य को लेकर मन में भय रह सकता है। बकाया राशि वसूली होगी और व्यवसाय में नए अनुबंध बनने की संभावना है।

वृषभ (Taurus)

अपनी समझदारी से आप रुके हुए कार्य पूरे कर लेंगे। यश और सम्मान प्राप्ति के योग हैं। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार होगा और नई योजनाएं बनेंगी। निवेश करना शुभ रहेगा। लेकिन गलत संगत से हानि हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

मिथुन (Gemini)

लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार में नम्रता बनाए रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी भी राजकीय बाधा से राहत मिलेगी, लेकिन विवाद से बचें।

कर्क (Cancer)

आपकी वाक्-चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी प्रभावित होंगे। जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी। निवेश में नुकसान हो सकता है। किसी करीबी की बात दिल को ठेस पहुंचा सकती है, ऐसे में धैर्य और शांति बनाए रखें।

सिंह (Leo)

अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदतों में सुधार करें। व्यवसाय में लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या (Virgo)

व्यवसाय में आपके प्रयास सफल होंगे। उत्साह बढ़ेगा और सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी। शत्रु परास्त होंगे, लेकिन शारीरिक पीड़ा बनी रह सकती है। यात्रा सुखद रहेगी और आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला (Libra)

किसी के बारे में अधिक सोचना सही नहीं होगा। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे और आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। चोरी या धोखाधड़ी से बचें। निवेश लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)

क्रोध पर काबू रखें, वरना बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। राजकीय कोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता और भय का माहौल रहेगा। यात्राओं से लाभ होगा और माता-पिता से संबंध मधुर होंगे।

धनु (Sagittarius)

कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ लेकर चलें। आर्थिक संकट और अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है। हानि से बचें और बुरी संगति से दूर रहें।

मकर (Capricorn)

संतान के कार्य से मन प्रसन्न होगा। गृहस्थ जीवन में सुख मिलेगा। बकाया वसूली होगी और यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक करना होगा, लेकिन करियर और आजीविका में वृद्धि के योग हैं।

कुम्भ (Aquarius)

साझेदारी में किया गया व्यवसाय लाभ देगा। धन की प्राप्ति होगी। नया घर या दुकान खरीदने का योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे और यात्राएं सफल होंगी

मीन (Pisces)

सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। ज़िद करने से बचें और परिजनों की बात मानने से लाभ होगा। घर की साफ-सफाई में समय बीतेगा। बिना वजह घर का माहौल खराब न करें।


Share

Leave a Reply