BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal 10 September 2024 : आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 10 September 2024 : आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानें राशिफल और उपाय
Share

 10 सितंबर 2024 Aaj Ka Rashifal :-  आज 10 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन मंगलवार है। इस दिन विष्कंभ योग का संयोग बन रहा है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। शुभ मुहूर्त की बात करें तो सुबह 11:49 से 12:39 मिनट तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 15:19 से 16:51 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए 10 सितंबर, मंगलवार के राशिफल और उपाय से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं।

मेष राशि

दांपत्य जीवन में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। मंगलवार को सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिला दें।

वृषभ राशि

वाहन चलाते समय सावधान रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

मौसम के रोगों के प्रति सचेत रहें। जीवन में तनाव हो सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।

कर्क राशि

धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दिन बीतेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें वह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी में अपने सहयोगियों से सहायता प्राप्त करेंगे। सुबह गाय को चार आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि

आर्थिक मामलों में सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के कारण परेशान रह सकते हैं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा दें तो दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी आध्यात्मिक यात्रा के योग बनेंगे। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीच मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें और कुत्ते को रोटी दें।

मकर राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

किसी प्रियजन से कष्ट मिलेगा। सामाजिक समस्या का समाधान होगा। जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। भवन निर्माण के लिए अच्छे योग है। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।


Share

Leave a Reply