BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj ka Rashifal 2 January 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 2 January 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल
Share

 Horoscope 2 January 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 2 जनवरी को शुक्रवार है। आइए जानते हैं, 2 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल। ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा वृषभ राशि में। दोपहर तक मिथुन राशि के हो जाएंगे, वहां गुरु के साथ संपर्क करेंगे। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- पराक्रम साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान भी अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। सभ्य साधक की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि की स्थिति में पहले से थोड़ा सुधार हो जाएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा रहेगा और एक शुभता के प्रतिक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभ समय। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- ऊर्जा का स्तर घटेगा। मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। राजनीतिक लाभ होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- जोखिम से उबर जाएंगे। अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- आवश्यक कार्यों को दोपहर तक निपटा लें। इसके बाद थोड़ा समय प्रतिकूल हो जाएगा। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान फिर भी ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात अब संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखिएगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

 

Share

Leave a Reply