BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal 27 July: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 27 July: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय
Share

27 जुलाई 2024 Aaj Ka Rashifal :- ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने राशिफल और उपाय के बारे में बताया है, जिसके जरिए 12 राशियों के बारे में जानना जा सकेगा। उनकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी या उन्हें किन की बातों का ख्याल रखना चाहिए? ये सभी राशिफल के जरिए जाना जा सकता है। आइए आज यानी 27 जुलाई का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।मंगल का परिवर्तन उत्तम होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण मुद्दों पर मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा।आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

गुरु का सहयोग प्राप्त होगा।व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी तथा सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

भाई बहन में मतभेद हो सकते हैं। मंगल गुरु की युति शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

सिंह राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।संतान के कारण चिंता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह सुबह के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।

कन्या राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।धर्मगुरु से मतभेद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करवा दें

तुला राशि

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक प्रयास फली भूत होंगे। संतान के प्रति आपका व्यवहार बहुत उदार होगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल का दान करें।

वृश्चिक राशि

रोग या विरोधी तनाव देंगे। आर्थिक लाभ होगा। महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के लिए धैर्य से कम लेंगे तो अच्छा रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो लाभ मिलेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

व्यावसायिक परेशानी मिल सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कभी-कभी बिना वजह है परिस्थितियों के कारण मन में तनाव रह सकता है। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।

मकर राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी की भी बातों में न आएं। आगामी दिनों में कोई समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधारा आ सकता है।

कुंभ राशि

बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा।आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। परिवार में कोई सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य हो सकता है। घायल कुत्तों का उपचार करा दें। शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।

मीन राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान के कारण तनाव हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। गाय की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।


Share

Leave a Reply