BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal 7 June 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 7 June 2024: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय
Share

 7 जून 2024 Aaj Ka Rashifal :- कोई भी व्यक्ति अपने भविष्य के बारे में कुंडली के माध्यम से जान सकता है। किस दिन कौन सा उपाय करना चाहिए या कौन सा दिन अच्छा या फिर बुरा हो सकता है? इसका पता भी राशिफल के माध्याम से किया जा सकता है। दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियां अपने आज के बारे में जान सकते हैं। आज हम आपको ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल के तहत ये जानकारी देने जा रहे हैं कि 7 जून को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा और उन्हें कौन से उपाय अपनाने चाहिए? आइए 7 जून बृहस्पतिवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

किया गया प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। परिवार का साथ मिलेगा।आपका मन प्रसन्न रहेगा । नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं व मान सम्मान की वृद्धि होगी। घर परिवार में माहौल ठीक रहेगा।सुबह हनुमान चालीसा पड़े और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को रोटी खिला दें।

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी ।कोई पुराना दुश्मन आपका पीछा कर सकता है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और शुक्र के बीजमंत्र क़ा जाप करें।

मिथुन राशि  

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी बड़े व्यक्ति से भेंट हो सकती है जिससे लाभ हो सकता है। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। गाय को हरा चारा खिला दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

पिता या किसी अधिकारी के कृपा पात्र होंगे। गाड़ी धीमे चलाएं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें ताकि बिना वजह के उलझन से मुक्ति मिले। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। घायल गोवंश का उपचार करा दें और उसको भोजन भी करा दें।

सिंह राशि

माता पिता का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें।

कन्या राशि

पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा । कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार विचार करना । भावनाओं पर नियंत्रण रखें वह बिना वजह किसी की गवाही न दें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धन या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कर दें और किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि

आत्मविश्वास बहुत रहेगी परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। अध्यात्म के प्रति रुझान रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य सफल होगा। तरक्की का अवसर मिल सकता है । परिवार में शांति का परिचय दें और वाद विवाद में न फंसे। आय से अधिक खर्च हो सकते हैं अतः मन व्यथित न करें। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी बुद्धि को ज्यादा तार्किक ना करें अन्यथा बिना वजह कई मामलों में दुख होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और रहन-सहन से संबंधित सामग्री खरीद सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और मुलाकात बहुत आत्मीयता से भारी रहेगी। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।

मीन राशि

आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी। कुटुंब में परिवार के लोगों के साथ कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं। माता-पिता का साथ बना रहेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।


Share

Leave a Reply