BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 12 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 12 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 12 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को बातचीत में पारदर्शिता रखना चाहिए। उनकी कही गई बात को गलत ढंग से समझा जा सकता है। अपने सभी रूटीन कामों की रूपरेखा बनाकर काम करेंगे और उन्हें समय से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। रुपए-पैसों के मामले में दिन बहुत अच्छा है। कमाई की अच्छी संभावना है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के मन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का कोई क्लियर प्लान नहीं होगा। मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि बातचीत से कुछ हल निकल आएगा। रुपए-पैसों के मामले में सामान्य समय है। कमीशन के रूप में या परिवार से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को बड़ी-बड़ी बातें करने से बचना चाहिए। बोलने के बजाय कुछ काम कर दिखाने का प्रयास करेंगे तो लोगों का आपके प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन लाभ की बहुत अच्छी संभावना बन रही है।हर सुबह कर लीजिए बस ये 5 काम, पितर होंगे खुश और देवी लक्ष्मी मेहरबान

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को अपने बातचीत कौशल का लाभ मिलेगा। मार्केटिंग तथा कंसल्टेंसी से जुड़े हुए जातकों को नई डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। कमाई के मामले में अच्छा दिन है। खर्चों की अधिकता आज आपको तंग कर सकती है।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। नई अपॉर्चुनिटी आपको मिलेंगी मन में भ्रम कन्फ्यूजन ना रखें और फोकस होकर काम करें। सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। कुछ जातकों के विदेश से संबंध भी बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। प्राप्त धन को निवेश कर पाएंगे।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों में अपने काम को तेजी से पूरी करने का जुनून रहेगा। आपकी कैलकुलेशन बहुत फास्ट रहेगी। जिससे परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझ पाएंगे। फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए अच्छा दिन है। लाभ की भी अच्छी संभावना है।

तुला:

तुला राशि के जातक जो पर्यटन या टूरिज्म से जुड़े हुए हैं, उनके लिए कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बन रही है। आज रूढि़वादी मानसिकता को छोड़कर कुछ नए तरीके से काम को करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। लाभ की अच्छी संभावना बन रही है।घर में इन 5 चीजों का आना शुभ, धन लाभ का संकेत

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के मन में भय रहेगा और फालतू के विचार चलते रहेंगे परंतु अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। अपनी ताकत का प्रयोग अपने से कमजोर पर करना आपके लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है। रुपए-पैसों के मामले में अच्छा दिन है। आपकी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अचानक बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है। लोगों से मिलने-जुलने व बातचीत से काम का प्रसार होगा। आज किसी को भी धन उधार देने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।

मकर:

मकर राशि के जातकों को अपने आपको कंपटीशन में बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। बातचीत से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ:

कुंभ राशि जातकों में अपने कामकाज को लेकर स्पष्टता नहीं रहेगी। जैसी परिस्थितियां आएंगी उसके अनुरूप कार्य करते रहेंगे। मन में बेचैनी रहेगी। अपने विचारों की अभिव्यक्ति ना कर पाने का मन मलाल रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्चे अधिक रहेंगे।मरकर तो सब जाते हैं यमलोक, ये तो जिंदा ही पहुंच गए

मीन:

मीन राशि के जातक अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे छोटी सी भी नकारात्मक बात उनके मन में भय पैदा करेगी और वह कोई भी जोखिम पूर्ण निर्णय लेने से बचेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से उम्मीद से कम धन प्राप्ति का योग बनता है परंतु सही प्लानिंग से निवेश से लाभ होगा।

 


Share

Leave a Reply