BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 22 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 22 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 22 अगस्त का राशिफल

मेष:

चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर आर्थिक रूप से आपकी जिंदगी को किस तरह प्रभावित करेगा, आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर दीपा गुप्ता से मेष राशि के जातकों की प्रशासनिक गुणवत्ता बनी रहेगी, स्वयं काम करने के बजाय दूसरों से काम करवाने पर ज्यादा फोकस करेंगे। सभी ग्रह-नक्षत्रों का सहयोग आपको मिल रहा है, मान सम्मान मिलेगा। आर्थिक रूप से अच्छा समय है, अच्छे धन लाभ की संभावना बन रही है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के सभी काम आसानी से पूरे होंगे, आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कुछ जातक आज घर से ही अपने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे, धन समृद्धि के मामले में अच्छा दिन है, पैसे का निवेश से लाभ होगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कई चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से अटके हुए सरकारी काम आज पूरे होने का योग बन रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। उम्मीद से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे, खर्च भी नियंत्रण में रहेगा। गणेश चतुर्थी के दिन चांद को देखना क्यों मानते हैं अशुभ

ककर्:

कर्क राशि के जातकों के कामकाज के लिए बेहतरीन समय है। मन लगाकर इस तरह काम करेंगे कि कोई छोटी सी भी त्रुटि ना रह जाए। पारिवारिक मामलों में अहंकार से बचना चाहिए, इसकी वजह से घर में अशांति रह सकती है। रुपए-पैसों के मामले में सामान्य दिन है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के लिए बेहतरीन समय है। उनके आदेश का पालन करते हुए सभी लोग प्लान के अनुसार कार्य करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय है। आज ग्रह-नक्षत्र पूरी तरह आपके फेवर में है। अहंकार को रिश्तो के बीच में ना आने दें।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में विदेश से संबंध बनने की संभावना बन रही है। बहुत मेहनत के बाद भी अनुकूल परिणाम नहीं मिलने से कुछ निराशा हो सकती है। कमाई के लिहाज से सामान्य दिन है। संतान से संबंधित खर्चे भी आज लगे रहेंगे।

तुला:

तुला राशि के जातकों के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा प्राप्ति का योग बन रहा है। आधिकारिक वर्ग आपके प्रदर्शन से खुश रहेंगे, आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा दिन है। महालक्ष्मी की अनुकंपा आप पर बनी रहेगी। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेंगे।इन कार्यों में पत्नी को पति के दायीं ओर होना चाहिए, जानें दाएं बाएं का क्या है चक्कर

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र के लिए बहुत अच्छा दिन है प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित जातकों के लिए लाभदायक दिन है। व्यवसाय के विस्तार होने का योग बन रहा है। मान सम्मान भी बढ़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में भी भाग्य आपके साथ है। लाभ होने की बहुत अच्छी संभावना बन रही है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। उनके अनुभव का लाभ उठाएं, उनकी सलाह से काम करने से आपके रुके हुए काम भी पूरे होने का योग बन रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। उधार दिए हुए पैसे को निकालने का प्रयास करें समय उपयुक्त है।

मकर:

मकर राशि के जातकों के कामकाज के लिए समय बहुत अच्छा नहीं है। कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य भी आपका साथ नहीं दे रहा है, इस समय शांति से काम करें वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे परंतु खर्च भी अनियंत्रित रहेंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जो जातक साझेदारी के काम से जुड़े हुए हैं, उनके फलने फूलने का समय है। बहुत अच्छा लाभ होने की संभावना बन रही है। नामुमकिन काम को भी पूरा करने का प्रयास करेंगे और सफल रहेंगे। कुल मिलाकर एक बहुत ही लाभदायक दिन है।गणेशजी की पूजा में दूर्वा का महत्व, इनके बिना पूजा नहीं होती पूरी

 

मीन:

मीन राशि के जातकों के कामकाज के लिए ग्रह-नक्षत्रों का सहयोग बहुत अच्छा मिल रहा है। कार्यक्षेत्र में टॉप पर रहेंगे, आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत लाभदायक समय है, इसका अच्छी तरह उपयोग करें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े हुए मामले सुलझने का योग बन रहा है।

 

 


Share

Leave a Reply