BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मार्च महीने का दूसरा दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए मार्च महीने का दूसरा दिन? जानें राशिफल और उपाय
Share

 Aaj Ka Rashifal 2 March 2025: मार्च महीने के दूसरे दिन यानी 2 मार्च रविवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस दिन उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और शुभा योग का संयोग बन रहा है। ये दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और कौन से उपाय हैं जिन्हें अपनाना लाभकारी रहेगा? इसके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने जानकारी दी है। आइए 2 मार्च रविवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

व्यावसायिक व्यस्तता रहेगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान या किसी अन्य पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। धर्म गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब कन्या को वस्त्र दान करें।

मिथुन राशि

दांपत्य जीवन में सहयोग बना रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ में कमी रह सकती है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि 

व्यक्ति विशेष के कारण मन अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। धन में वृद्धि हो सकती है। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें। शिवलिंग पर मोती अर्पित करें।

सिंह राशि

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संतान के संबंध में सुखदेव समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गाय को गुड़ व रोटी दें।

कन्या राशि

सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गोवंश का उपचार करा दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

दांपत्य जीवन में व्यवधान रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। सफेद वस्त्र का दान करें। सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भौतिकता के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

धनु राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। किसी घायल गोवंश का उपचार कर दें और गाय को खाना खिला दें।

मकर राशि

योजना फलीभूत होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। कर्म क्षेत्र में बाधा आएगी। सुबह सूर्य को जल दें व शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से व्यथित रहेंगे। लंबी यात्रा के योग है। सूर्य को जल दें तथा घायल गोवंश का उपचार करा दें।

मीन राशि

पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिला दें। सुबह सूर्य देव को जल दें।


Share

Leave a Reply