BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Share

 Aaj Ka Rashifal 19 August 2025: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से आज 19 अगस्त का दिन खास है। द्रिक पंचांग के अनुसार, हनुमान जी और मंगल देव को समर्पित आज मंगलवार के दिन भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी और द्वादशी तिथि है। साथ ही आद्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, वज्र योग, सिद्धि योग, बालव करण और कौलव करण का संयोग बन रहा है। इसके अलावा चंद्र देव मिथुन राशि में, मंगल देव कन्या राशि में, बुध देव कर्क राशि में, शनि देव मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, शुक्र देव मिथुन राशि में, गुरु देव मिथुन राशि में, सूर्य देव सिंह राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में रहेंगे।चलिए ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि ग्रह गोचर का आज 12 राशियों के जीवन पर आज कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जोड़ें। हालांकि आज थोड़ी व्यस्तता रहेगी और निजी कार्य के चलते भागदौड़ करनी पड़ेगी। लेकिन धन प्राप्ति के सुगम योग बन रहे हैं। इसके अलावा सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ राशि

अनजाने में हुई गलती की बड़ी कीमत आज आपको चुकानी पड़ सकती है। व्यवसाय में धन लाभ होने के योग हैं। इसके अलावा अपनों से कोई शुभ समाचार मिलेगा। साथ ही भक्ति भाव में मन लगेगा।

मिथुन राशि

अपनों का साथ पाकर आपका मन खुश होगा। परिवार के लोगों से मन-मुटाव आज खत्म हो सकते हैं। इसके अलावा गृहस्थ जीवन का सुख मिलेगा। लेकिन नेत्र संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशि

धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो सावधान रहें। व्यय में वृद्धि होने से तनाव होगा। इसके अलावा चोट लगने व चोरी होने की संभावना है। आज कर्क राशि के जातक कोई जोखिमभरा काम न करें। प्रेम के लिहाज से ये दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

रिश्तों में आई गलतफहमी को खत्म करें। नौकरीपेशा व्यक्ति का आज प्रमोशन हो सकता है। साथ ही रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। आज आप अपनी चीजों को संभालकर रखें क्योंकि कुछ खोने की संभावना है।

कन्या राशि

व्यापारिक नए सौदे मिलने से कन्या राशिवालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि व्यवसायिक नई योजना पर कार्य होगा। साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार होगा। इसके अलावा धन लाभ के नए मार्ग खुलेंगे।

तुला राशि

अपने कार्य की सिद्धि के लिए आज आप किसी विशेष व्यक्ति की खोज में रहेंगे। इसके अलावा धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। आज आप विवेक से कार्य करेंगे तो राजकीय बाधा दूर होगी।

वृश्चिक राशि

व्यवसायिक सफलता के लिए आज आप कार्यस्थल पर देवी का हवन करवाएंगे तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा अपनों का ध्यान रखें और उनके साथ समय बिताएं।

धनु राशि

आज आप आलस त्यागें और अपने काम पर ध्यान दें। हालांकि जीवनसाथी की चिंता सताएगी। इसके अलावा अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही राजकीय सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि

नौकरी में कोई आपके खिलाफ आज षड्यंत्र रच सकता है। इसलिए सावधान रहें। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार मिल सकता है। हालांकि आज थकान रहेगी। इसके अलावा अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक अपने व्यवहार में नम्रता लाएं और दिन की उपयोगिता को समझें। आज आपकी कुंडली में यात्रा के योग हैं। इसके अलावा पुराने लेनदेन पूरे हो सकते है। लेकिन पेट से संबंधित रोग परेशान करेगा।

मीन राशि

नौकरी में किए प्रयास विफल हो सकते हैं। इसके अलावा पारिवारिक विवाद परेशान करेगा। यदि आज आप अपनों से अपेक्षा नहीं रखेंगे तो अच्छा रहेगा। आज आपके संतान के लिए विवाह का प्रस्ताव भी आ सकता है।


Share

Leave a Reply