BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई को इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई को इन 6 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, पढ़ें आज का राशिफल
Share

  Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई के दिन सावन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। भरणी नक्षत्र रहेगा। योग शूल पूरे दिन रहेगा। गर करण दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण लग जाएगा। आज दिन शनिवार है।

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे। वहीं, सूर्य और बुध कर्क राशि में एक साथ होकर बुधादित्य योग बनाएंगे। वृषभ राशि में शुक्र और मिथुन राशि में गुरु रहेंगे। सिंह राशि में मंगल और केतु रहेंगे। इसी प्रकार छाया ग्रह राहु कुंभ और मीन में शनि मौजूद रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि

आज कार्यस्थल पर चल रही समस्याओं का समाधान होगा, अगर आप वास्तु के अनुसार बदलाव करेंगे। हवाई यात्रा की योजना बन सकती है। सामाजिक और परोपकारी कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी।

वृषभ राशि

आपके व्यवहार और कार्यशैली में बदलाव लाने से उन्नति के रास्ते खुलेंगे। एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें। अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीदने का योग बन रहा है।

मिथुन राशि

आज आपका दिन बेहद अनुकूल रहेगा। कार्यों में तेजी आएगी और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा कर लें।

कर्क राशि

आपकी मेहनत और दूसरों की दुआएं आपकी सफलता का आधार हैं। स्वास्थ्य पर कुछ खर्च हो सकता है। पारिवारिक आयोजनों से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है।

सिंह राशि

कानूनी मामलों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। मन में बेचैनी रहेगी। तेल से जुड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

जीवन की क्षणभंगुरता को समझें और समय रहते अपनी गलतियों को सुधार लें। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव है।

तुला राशि

चिंताओं को छोड़ दें, सकारात्मक सोच अपनाएं। आपकी वाक्पटुता से कार्य सिद्ध होंगे। शत्रुओं से सावधान रहें, वे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। हनुमान जी की पूजा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

पड़ोसियों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सुधार के लिए डॉक्टर बदलने की जरूरत पड़ सकती है। मौज-मस्ती पर खर्च होगा। उपहार प्राप्त हो सकते हैं और सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे।

धनु राशि

समय की अनिश्चितता से परेशानी हो सकती है। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। रंगमंच से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सुखद माहौल रहेगा। धन लाभ के योग हैं।

मकर राशि

अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। आज कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। अचानक खर्च से बजट प्रभावित हो सकता है। बेवजह विवाद से बचें।

कुंभ राशि

व्यापार में प्रगति के अवसर बन रहे हैं। कार्यों की बाधाएं आसानी से दूर होंगी। बर्तन के व्यापारियों के लिए यह समय अनुकूल है। परोपकारी कार्यों में हिस्सा लें।

मीन राशि

धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। कानूनी मामलों में उलझन संभव है। छोटी-मोटी बातों पर विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।


Share

Leave a Reply