BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज है इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे: जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन, क्या है महत्व और इस साल की थीम

आज है इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे: जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन, क्या है महत्व और इस साल की थीम
Share

हर साल 20 मार्च को इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे यानी अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस को मनाने के पीछे यह उद्देश्य है कि इस दिन को सेलिब्रेट करके आप जीवन में खुशहाली लाने के नये मौके तलाश सकें. ऐसा माना जाता है कि जो समाज खुश रहता है वह समाज सबसे ज्यादा प्रगति करता है. जो देश सबसे ज्यादा खुशहाल है वह सबसे ज्यादा आर्थिक उन्नति भी करता है.


इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई?
आपको बता दें कि साल 2013 में इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे को मनाने की शुरुआत हुई. इस दिन को मनाने के पीछे यह कारण है कि इससे लोगों को जीवन में खुशियों का महत्व बढ़े. इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे को हर साल सेलिब्रेट करने का रेजुलेशन 20 जुलाई 2012 में संयुक्त राष्ट्र से पास हुआ था. इसके बाद साल 2013 के 20 मार्च से यह हर साल सेलिब्रेट किया जाने लगा. इस दिन को मनाने के पीछे मशहूर समाजसेवी जेमी इलियन के प्रयासों को माना जाता है.

फेमस समाजसेवी जेमी इलियन ने जीवन में खुशियों के महत्व पर बहुत काम किया है. उनके अनुसार कोई भी व्यक्ति या देश अगर जीवन में खुशहाल है तो वह बहुत तेजी से प्रगति करता है और आगे बढ़ता है. जेमी इलियन की इस सोच से उस समय के यूएन के सेक्रेटरी जनरल बान की मून बहुत प्रभावित हुए. इसके बाद इसे यूएन महासभा में 193 देशों के मत का सपोर्ट भी मिला. इसके बाद से ही हर साल 20 मार्च को इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे मनाया जाने लगा.


इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे की इस साल की थीम
बता दें कि इस साल की इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे की थीम है 'शांत और समझदार बने रहें और दूसरों के प्रति दया की भावना बनाए रखें (Keep Calm, Stay Wise and Be Kind)'. इसका मतलब है कि जीवन में चाहे जैसा भी समय हो इंसान को हमेशा शांत और समझदार बने रहना चाहिए. इससे जीवन में वह प्रगति की तरफ बढ़ता है. इसके साथ ही दूसरों के प्रति दया भावना को हमेशा रखना चाहिए. इससे लोग जीवन में हमेशा आगे बढ़ते रहते हैं.

 


Share

Leave a Reply