आज दिनांक 11 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
आज 11 सितम्बर का राशिफल
मेष-
आज आत्ममथंन से कई मुश्किलों से बाहर निकालने में आपकी मदद करेगा. ऑफिशियल कार्यों में भी जल्दबाजी के चलते गलती होने की प्रबल आशंका बनी हुई है, हो सकता है पिछला कार्य पुनः करना पड़ जाए. कारोबार को बढ़ाने के लिए अपनी क्षमता व योग्यता का पूरा प्रदर्शन करेंगे जिसमें सफलता भी मिलेगी.
वृष-
आज के दिन मन में द्वंद की स्थिति रहेगी जो कार्यों में अनेक अवरोध डाल सकती है. जिस पर आप सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं, वहीं अविश्वास का कारण बन सकता है. कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों से संपर्क को कमजोर न होने दें, वर्तमान समय में यह बेहद जरूरी है. व्यावसायिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से चलती रहेंगी, साथ ही छोटे-मोटे निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है.
मिथुन-
आज के दिन किसी दिव्यांग की मदद कर परमार्थ का काम करें उनका आशीर्वाद लाभकारी होगा. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को काम में पूरा फोकस करना चाहिए, इसके साथ ही वर्क की क्वालिटी को भी मेन्टेन रखना होगा. पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है, उन्हें अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.
कर्क-
आज के दिन बुद्धि का पूर्ण प्रयोग कर विचार करेंगे तो स्थितियाँ सामान्य होती नजर आएंगी, वास्तव में जो है नहीं उसको लेकर दिमाग में कई सवाल उठ रहें हैं. ऑफिस के पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें बॉस की निगाह आप पर है.
सिंह-
आज के दिन आध्यात्मिकता की तरफ भी थोड़ा रूझान बढ़ाना चाहिए, जिससे आप प्रसन्नता व आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे. ऑफिशियल कार्य समय रहते पूर्ण होंगे जिससे अन्य कार्यों के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा.
कन्या-
आज के दिन सामाजिक दायरे को और मजबूत करने के लिए नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए. कर्मक्षेत्र में व्यर्थ की बहसबाजी में समय बर्बाद न करें कार्य पर ध्यान दे कहीं ऐसा न हो बॉस नाराज होने के कारण स्थान परिवर्तन कर दें.
तुला-
आज के दिन सोचे गए कार्य व इच्छा पूरी हो सकती है जिसकी वजह से दिन आनन्ददायी रहेगा. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को धन संबंधी मामलों में अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाना पड़ सकता है.
वृश्चिक-
आज के दिन पुराने ऋण को धीरे-धीरे उतारने की प्लानिंग करनी चाहिए, साथ ही अनावश्यक ख़रीददारी करने से भी बचना होगा. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो ऑफिस के प्रति समर्पण भाव और मजबूत नेतृत्व के गुणों से आपके बॉस प्रभावित रहेंगे.
धनु-
आज के दिन सही निर्णय लेने में गुरु व वरिष्ठों की कृपा साथ देगी जो कि आप पर बनी हुयी है. हो सकता है ऑफिस का वातावरण आपको ठीक न लगे, इसकी एक वजह मन में लोगों के प्रति कोई शंका हो सकती है. जो लोग पैतृक व्यापार करते हैं उनको लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है
मकर-
आज के दिन पूरा दिमाग इसी बात कर लगाना चाहिए कि कार्य की गुणवत्ता को और अच्छा कैसे किया जाएं. सभी कार्यों को बारीकता के साथ करना चाहिए. सहकर्मियों की मदद करनी पड़ेगी इसलिए आज किसी को मना न करते हुए उनकी मदद को तत्पर रहें.
कुंभ-
आज का दिन प्रभु की अराधना से प्रारम्भ करें, उनकी साज-सज्जा और सेवा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. नौकरी की तलाश कर रहें लोगों के लिए दिन अच्छा है, अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. ऑफिस में पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करते रहें.
मीन-
आज के दिन दूसरे क्या कर रहें हैं इसकी चिन्ता न करें कभी-कभी हम दूसरों को देखने के कारण लक्ष्य से भटक जाते हैं. आजीविका के क्षेत्र में आ रही गिरावट को देखते हुए आप परेशान रहेंगे, लेकिन धैर्य रखें भविष्य में स्थितियाँ ठीक हो जाएंगी.







.jpeg)












