BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 13 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 13 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 13 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक छोटी-मोटी मुश्किलों पर ध्यान नहीं देंगे। अपनी फील्ड के विशेषज्ञ लोगों से संपर्क बनाएंगे, जिससे अपने व्यवसाय को और विस्तार दे सकें। अध्यापन क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातक आज अपने मित्रों व सहयोगियों की परेशानियों को हल करने में मदद करेंगे। कामकाज से संबंधित गहन शोध काम को विस्तार देने में मदद करेगी। मन शांत रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी धन प्राप्ति की अच्छी संभावना है। इन्वेस्ट करने के नए तरीके खोजने का प्रयास करेंगे।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के कामकाज से संबंधित किसी एग्रीमेंट के साइन होने की संभावना बन रही है। पुराना कोई विवाद हल होगा। सलाहकार के रूप में आप अच्छी तरीके से काम कर पाएंगे। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

कर्क:

कर्क राशि के जातक आज अपने ऑफिस के माहौल को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। उसके लिए बेकार चीजों को हटाएंगे। रूटीन के काम को बेहतर ढंग से करने के लिए भी प्लानिंग करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन को संचित करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों में नए विचारों का सृजन होगा। जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी और उसके बदले में धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावना है। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। अपने विचारों को सही ढंग से दूसरों को बताने में कामयाब रहेंगे। अनावश्यक चीजों पर धन खर्च का योग बन रहा है।

 

 

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को अपने कामकाज के साथ-साथ घर से संबंधित मरम्मत पर भी ध्यान फोकस करना पड़ेगा। आपके बुद्धिमत्ता पूर्ण निर्णय अपने कामकाज तथा परिवार के हित में होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। खर्च को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।

तुला:

तुला राशि के जातकों का सोशल मीडिया पर इंवॉल्वमेंट बढ़ेगा। इसकी वजह से समय व्यर्थ जाने का योग भी बन रहा है। परंतु अगर इसका प्रयोग अपने कामकाज को बढ़ाने में करें तो लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। पुरानी मेहनत का फल आज आपको मिलेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक आज उदार मन से दूसरों का सहयोग करने की प्रवृत्ति रहेगी। हालांकि आप अपने नफे नुकसान को समझकर ही व्यवहार करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेगा।

धनु:

धनु राशि के जातक आत्मसंशय से परिस्थितियों को खराब कर सकते हैं। अपनी क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास रखें, सफलता आपको जरूर मिलेगी लोगों का सहयोग मिलेगा धन प्राप्ति की राह में कुछ मुश्किल हो सकती है। परंतु बाद में एक साथ धन मिलने की संभावना है।

मकर:

मकर राशि के जातक आज आत्मकेंद्रित रहेंगे। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान ना देते हुए शांति से अपने काम में लगे रहेंगे। विरोधियों को परास्त करने के लिए सही समय का इंतजार करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। लाभ की अच्छी संभावना बन रही है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक आज अपने सभी कामों को तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। जल्दीबाजी में गलती ना हो इस बात का जरूर ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा दूसरों को नसीहत देना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। मनोवांछित लाभ होगा।

मीन:

मीन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। बीच-बीच में काम ना करने का विचार मन में आएगा। परंतु व्यर्थ सोच को त्याग कर फोकस होकर काम करें तभी सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्च भी नियंत्रण में रहेगा।

 


Share

Leave a Reply