BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 17 जनवरी का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 17 जनवरी का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

 आज 17 जनवरी का राशिफल

मेष

भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति सहज होगी। जोखिम न उठाएं। किसी बड़े कार्य के होने से प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। काम में मन लगेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। दूसरों की बातों में न आएं। नुकसान हो सकता है। भय रहेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी।

वृष

आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। कुसंगति से बचें। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य खराब रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। चिंता रहेगी। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा।

मिथुन

बुरी खबर मिलने से खिन्नता रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को चोट पहुंच सकती है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरों के उकसावे में नहीं आएं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। वरिष्ठ व्यक्ति सहयोग करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से काम में विघ्न आ सकते हैं। कानूनी समस्या हो सकती है।

कर्क

नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कमजोरी महसूस होगी। विवाद न करें। मित्र व संबंधी मिलेंगे। मनोरंजन के मौके प्राप्त होंगे। जल्दबाजी न करें। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पराक्रम बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

सिंह

योजना फलीभूत होगी। ऐश्वर्य के साधन प्राप्त हो सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक चिंता रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब होगा। सावधान रहें।

कन्या

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। समय पर काम होने से प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मेहनत अधिक होगी।

तुला

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। राजकीय बाधा दूर होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार से लाभ होगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। भ्रम की स्थिति बन सकती है। समय अनुकूल है, प्रयास करें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक

घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। साधु-संत का आशीर्वाद मिल सकता है। आय बनी रहेगी। काम में गति आएगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रमाद न करें।

धनु

सुख के साधन जुटेंगे। संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। घर-बाहर सभी ओर सफलता प्राप्त होगी। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। शत्रुता में वृद्धि हो सकती है। जोखिम न उठाएं। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जल्दबाजी न करें।

मकर

मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। नकारात्मकता रहेगी। पार्टनरों से संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं। गृह क्लेश हो सकता है। कुसंगति से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। कार्य की गति धीमी रहेगी।

कुंभ

मित्रों का साथ रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। फालतू खर्च होगा। क्रोध न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। थकान व कमजोरी महसूस होगी। चिंता रहेगी।

मीन

 

मेहनत रंग लाएगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। बड़ा काम करने का मन बनेगा। विरोध हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। दौड़धूप रहेगी। थकान महसूस होगी।

 

Share

Leave a Reply