BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 23 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 23 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 23 अगस्त का राशिफल

मेष:

कुंडली के अधिकतर ग्रहों का स्वराशि में गोचर आपकी जिंदगी के आर्थिक पहलू को किस तरह प्रभावित करेगा, आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर दीपा गुप्ता सेज्मेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों की मुश्किलों को समझते हुए कार्य करेंगे और उन्हें सपॉर्ट करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र के लिए अच्छा दिन है, धन लाभ की भी अच्छी संभावना है। खर्चे आपके नियंत्रण में रहेगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों को कामकाज के समय छोटी-मोटी मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र पर ज्यादा इमोशनल होना अच्छा नहीं है। धन प्राप्ति के दृष्टिकोण से भी दिन सामान्य है। कमाई के मुकाबले खर्चों की अधिकता रहेगी, हनुमानजी की पूजा से लाभ होगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के लिए एक सुखदायक दिन है। कार्यक्षेत्र में कामकाज की गति आज धीरी ही रहेगी। सामाजिक रिश्ते बनाने के मौके भी आपको मिलेंगे। रुपए-पैसों के मामले में बहुत अच्छा दिन है। वैभव बढ़ाने वाली चीजों पर धन खर्च करेंगे। गणेश चतुर्थी के दिन चांद को देखना क्यों मानते हैं अशुभ

कर्क:

कर्क राशि के जातक कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने के प्रयास में बहुत अधिक मेहनत करेंगे। सफलता की भी अच्छी संभावना बन रही है। जो लोग फाइनेंशियल कंसलटेंट का काम करते हैं उनके लिए लाभदायक दिन है। अन्य लोगों के लिए खर्चा अधिक आमदनी कम होगी।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को कामकाज में पारिवारिक सहयोग मिलेगा, लंबे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा। कामकाज के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी परंतु फिर भी कुछ धन का निवेश करने में कामयाब रहेंगे।

कन्या:

कन्या राशि के जातक आज भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचें। कामकाज के लिए आपका जुनून तरक्की के नए रास्ते बनाएगा। प्रिंटिंग तथा प्रकाशन से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है परंतु खर्चों को भी नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।

तुला:

तुला राशि के जातकों के पार्टनरशिप से संबंधित मामले आगे बढ़ेंगे। समय से काम को पूरा करने के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने की दिशा में किए हुए कार्य सार्थक होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है।इन कार्यों में पत्नी को पति के दायीं ओर होना चाहिए, जानें दाएं बाएं का क्या है चक्कर

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक कार्यक्षेत्र में एक दबंग व्यक्ति के रूप में निखर कर आएंगे, आपके नीचे काम करने वाले लोग आपके आदेश का पालन करेंगे। सेहत के लिए सावधान रहें, आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है परंतु खर्च का योग बना हुआ है।

धनु:

धनु राशि के जातक जो इंश्योरेंस सेक्टर प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े हैं, उनके लिए लाभदायक समय है। कार्यक्षेत्र में जरूरत से ज्यादा इमोशनल होकर काम करने से नुकसान हो सकता है। पैसा कमाने के लिए पूरे जोश से काम करना जरूरी है, खर्चों की अधिकता रहेगी।

मकर:

मकर राशि के जातक कार्यक्षेत्र में आधुनिक तकनीक के प्रयोग से आगे बढ़ेंगे। नए मौके मिलने का योग बन रहा है। पार्टनर के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होने का योग बन रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है, कड़ी मेहनत से जरूर लाभ होगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ आज ढीला रह सकता है, ज्यादा भागदौड़ से बचना चाहिए। आज केवल जरूरी काम पर ही फोकस करें। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। कम मेहनत में अधिक लाभ की संभावना बन रही है। खर्च को सीमित रखने का प्रयास सफल रहेगा।सपने में दिखती हैं डरावनी चीजें, क्या है मतलब जान लीजिए

मीन:

मीन राशि के जातकों को जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा। उनकी मदद से बहुत से अटके हुए काम भी पूरे हो जाएंगे। प्रतिद्वंदी भी आज आपकी तारीफ करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है धन संपत्ति बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

 


Share

Leave a Reply