BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 27 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 27 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 27 अगस्त का राशिफल

मेष:

आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी क्योंकि इसकी जरूरत कार्यक्षेत्र में पड़ेगी। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आशा जनक समाचार मिल सकता है। व्यापार में कोई बड़ा निवेश आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। सांयकाल के समय कोई रूका काम बनने की संभावना है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृषभ:

आज का दिन संतोष और शांति का है। परिवार के साथ बहुत समय बाद अच्छा समय व्यतीत करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सांयकाल का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा और संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मिथुन:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा, इसलिए हर चीज संभालकर रखें। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा और पारिवारिक धन संपदा में आज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कर्क:

आज का योग उत्तम संपति की ओर संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और आय के नए स्त्रोत पता चलेंगे। सरकार द्वारा सम्मान मिलने से समाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। मित्रों या परिवार के साथ छोटी सी यात्रा सुखद व लाभदायक रहेगी। सांयकाल में कोई रूका कार्य पूरा होगा और मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

सिंह:

आज पारिवारिक संपर्कों से लाभ होगा और आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। व्यापार में अनुभव का आपको पूरा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी। सांयकाल में प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कन्या:

रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। छात्रों को भविष्य के लिए अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है, अभी से मेहनत करना शुरू कर दें। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

तुला:

आज सुबह से ही आपके चारो ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही धन के लेन-देन की बड़ी समस्या हल हो सकती है। अचानक पर्याप्त मात्रा में धन आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ता की ओर बढ़ेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।अंकों से जानिए इस हफ्ते कौन है सबसे ज्यादा लकी?

वृश्चिक:

परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार प्राप्त होगा। बहुत दिनों से चली आ रही पारिवारिक कलह भी आज खत्म हो जाएगी। हालांकि अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण की आवश्यकता होगी क्योंकि आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। बिजनस बढ़ोतरी के लिए सोच-विचार करके ही निर्णय लें या फिर किसी विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

धनु:

कार्यक्षेत्र में आप अच्छा काम करेंगे, जिससे आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सरकार से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। छात्रों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। साथ ही आपको विश्वसनीय कर्मचारी के रूप में आपको सम्मान प्राप्त होगा। सांयकाल के समय सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। साथ काम करने वाले लोगों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। किसी झगड़े विवाद में न पड़ें, अन्यथा समस्या हो सकती है। सांयकाल के समय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

कुंभ:

छोटे भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा और साथ में समय व्यतीत करने का मौका भी प्राप्त होगा। कुंटुंब में आपकी एक नई पहचान बनेगी, जिससे आपको लाभ होगा। लव लाइफ आपकी सामान्य रहेगी और पूर्व दिए गए धन के वापस आने से मन प्रसन्न भी होगा। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। सांयकाल के समय कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।साप्ताहिक राशिफल: अगस्त का अंतिम सप्ताह दे रहा इन राशियों को शुभ लाभ

मीन:

आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। रिश्तेदारों से धन का लेन-देन संबंध खराब कर सकता है। धार्मिक क्षेत्रों और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

 


Share

Leave a Reply