BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 29 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 29 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 29 जुलाई का राशिफल

मेष:

आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किये जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। आज पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त हो सकता है। रात्रि का समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। भाग्य 90 प्रतिशत साथ रहेगा।

वृषभ:

आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। लेकिन ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें। पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आज आपको लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 89प्रतिशत साथ है।

मिथुन:

आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीडि़त हैं तो आज कष्ट में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। सायं से लेकर रात्रि तक गाने-बजाने तथा संगीत में रुचि बढ़ेगी। भाग्य 67 प्रतिशत साथ रहेगा।

कर्क:

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। आज अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्चा करेंगे। इससे आपके शत्रु परेशान होंगे। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें, अकल्पित आशीर्वाद मिलने का योग है। भाग्य 95प्रतिशत साथ है।

सिंह:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधों में कटुता आयेगी। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट है तो उसमें सुधार निश्चित है। भाग्य 69 प्रतिशत साथ रहेगा।

कन्या:

आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। पत्नी को शरीर कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे। लेकिन लोग इसको आपकी मजबूरी या स्वार्थ ही समझेंगे। व्यापार में धन लाभ योग बन रहा है। भाग्य 65 प्रतिशत साथ रहेगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। चतुर्थ माता भाव में बृहस्पति मकर राशि का होकर विराजमान है। अत: आज आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्तिभाव व निष्ठा रखें। आज नये कार्यों में निवेश करना पड़े तो शुभ रहेगा। परिवार में भी सुख-शांति रहेगी। भाग्य 97 प्रतिशत साथ है।

वृश्चिक:

आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद-विवाद राज्य में लंबित हैं तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है। भाग्य 69प्रतिशत साथ रहेगा।

धनु:

आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अंदर दान-पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पेट के विकार होने की संभावना है। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें। भाग्य 93 प्रतिशत साथ रहेगा।

मकर:

आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इसके साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नये कार्य में निवेश करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा। भाग्य 96 प्रतिशत रहेगा।

कुंभ:

आज का दिन बुद्धि-विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने पारिवारीजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग का योग है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा भी हो सकती है, जो लाभकारक रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या फोन पर बातचीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य 82 प्रतिशत साथ रहेगा।

मीन:

आज दशम भाव में धनु: राशि का बृहस्पति होने के कारण बहुत समय से लटका हुआ पुत्र या पुत्री से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि में प्रियजनों व परिजनों से हास्य-विनोद रहेगा। भाग्य 97 प्रतिशत साथ रहेगा।

 


Share

Leave a Reply