BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 30 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 30 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 30 अगस्त का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र का माहौल ज्यादा बेहतर बनाने के लिए छोटे बदलाव करेंगे। मंदी के दौर में कार्य क्षेत्र में कंपटीशन से निपटने के लिए आप के बनाए हुए प्लान कारागर रहेंगे। रुपयों-पैसों के मामले में अच्छा दिन है। धन लाभ की संभावना अच्छी है। खर्च भी नियंत्रित रहेगा।

वृषभ:

वृष राशि के जातक अपनी प्रभावी व लच्छेदार बातों से दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे और अपना काम निकलवा पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। स्व चिंतन की प्रवृत्ति रहेगी। खर्च पर जरूर लगाम लगाएं।

 

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। कामकाज से संबंधित कोई छोटी-मोटी यात्रा का योग भी बन रहा है। दिन की शुरुआत में काम को पूरा करने में थोड़ा संघर्ष हो सकता है। परंतु शाम तक सभी का आसानी से पूरे होने लगेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही लाभदायक समय है।2 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध से शुरू होंगे पितृपक्ष, जानें श्राद्ध की तिथियां

कर्कं:

कर्क राशि के जातक अपने सभी काम वाणी के प्रभाव से दूसरों से करवा लेंगे। आज विशाल हृदय से अपने शत्रुओं को भी माफ कर देंगे। परंतु इस बात का ख्याल रखें कि कोई आपका बेवजह फायदा ना उठाए। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। धन खर्च करते समय अपनी जेब का ध्यान रखें।

 

सिंह:

सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, कामकाज को पूरा करने का जोश सही बुद्धिमत्ता और प्लानिंग आज आपके पास है। इसके सही उपयोग से आप तरक्की की नई इबारत लिख सकते हैं। आर्थिक रूप से भी बहुत अच्छा समय है। कम मेहनत में अधिक धन की प्राप्ति की संभावना है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक जिन का आयात-निर्यात या मल्टीनेशनल कंपनी से संबंध है, उनके लिए लाभदायक दिन है। नई डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। परंतु व्यापार व्यवसाय के बढ़ोतरी के लिए धन खर्च का योग बन रहा है।

तुला:

तुला राशि के जातकों का मन आज मनोरंजन तथा शौक पूरे करने की तरफ रहेगा। परंतु बुद्धि काम को पूरा करने की तरफ विवश करेगी और इसी कशमकश में दिन बीत जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। ब्याज के रूप में धन लाभ की भी संभावना है।सितंबर के पहले ही दिन शुक्र का राशि परिवर्तन, इन राशियों को देगा टेंशन

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को एक अनजाना भय परेशान कर सकता है। दोपहर के बाद कामकाज में सफलता मिलने की संभावना बहुत अच्छी है। अधिकृत रूप से अपने सभी का दूसरों से पूरा कराने में कामयाब रहेंगे। रुपयों-पैसों की किल्लत दूर होगी। खर्च भी नियंत्रित रहेगा।

धनु:

धनु राशि के जातक जो कंसल्टेंसी कानून व न्याय व्यवस्था से जुड़े हुए हैं उनके लिए बेहतर समय है। नियम कायदों का पालन कर दूसरों के हितों की रक्षा के लिए आप आगे आएंगे। दूसरे आपकी अच्छी भावनाओं का गलत फायदा ना उठाएं, इस बात का भी ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।

मकर:

मकर राशि के जातकों के लिए यह सतर्क रहने का दिन है। गुप्त शत्रु उन्हें हानि पहुंचाने की पूरा प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में कंपटीशन में बने रहने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है। बड़े हुए खर्चों को कम करने का प्रयास करें।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के अंतर्मन में द्वंद चलता रहेगा। एक तरफ मन भोग-विलास के तरफ भागेगा तो दूसरी तरफ आध्यात्मिक उन्नति की तरफ सोचेंगे। कार्यक्षेत्र में भी बहुत ज्यादा मन नहीं लगेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। पुराना निवेश फलदायक रहेगा।ये 5 दिन बहुत ही शुभ, देवी लक्ष्मी की पा सकते हैं खास कृपा

मीन:

मीन राशि के जातक परिस्थितियों के अनुकूल होने के बावजूद बेवजह के डर से ग्रस्त रहेंगे। हालांकि दोपहर के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपने सभी कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। रुपए पैसों के मामले में संतुष्टि नहीं मिलेगी। मेहनत के अनुकूल धन की प्राप्ति नहीं होगी।

 


Share

Leave a Reply