BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 30 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 30 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 30 जून का राशिफल

मेष:

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं, प्रयास सफल होगा। संतान पक्ष से जो चिंताएं बनी हुई थीं, उनका समाधान आज हो जाएगा। सायंकाल काल किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के कारण मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज के दिन की सकारात्मक ऊर्जा आपके मन को प्रसन्न रखेगी। उज्ज्वल भविष्य के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

दिन का प्रारंभ कुछ चिंता के साथ होगा लेकिन शाम होते-होते चिंता प्रसन्नता में बदल जाएगी। मित्रों द्वारा कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। शत्रु निर्बल रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय सांयकाल काल ही लेना आपके लिए उचित है। फिजूल खर्ची और वाद-विवाद से दूर रहें। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिश्रित प्रभाव वाला है अत: आज के दिन थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। अजनबी के ऊपर विश्वास ना करें, मित्रों से वाद-विवाद का भी योग बन रहा है अत: वाणी पर नियंत्रण रखें। अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। प्रियजनो और रिश्तेदारों से कुछ मनमुटाव हो सकता है। मौसम भी आज अनुकूल नहीं रहेगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ में आने से गिरा हुआ मनोबल कम हो जाएगा। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन पराक्रम में वृद्धि का दिन है। जितनी मेहनत आप करेंगे, उस अनुपात में लाभ आपकी प्रतीक्षा करेगा। व्यवसाय में नौकरों व साझेदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सांयकाल किसी से वाद-विवाद में ना उलझें। शाम से शत्रु प्रबल हो जाएंगे अत: सावधानीपूर्वक कार्य व्यवहार करना है। अकस्मात अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन कोई समाचार अथवा कहीं दूर से कोई शुभ सूचना अथवा धन आने की संभावनाएं दिखाई दे रही है। पुराना चला आ रहा विवाद से संबंधित कुछ तत्व आपको परेशान कर सकते हैं। ईश्वर का नाम तथा गुरु मंत्र का जप आपके लिए आज विशेष सहायक है। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ ऊर्जा का सृजन करेगा। धन लाभ के साथ-साथ मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। मित्रों के सहयोग के कारण शत्रु निर्बल एवं परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा। व्यवसाय में लाभ व प प्रतिशती का पूर्ण सुख सहयोग मिलने से मनोबल बढ़ेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

तुला राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत खर्च के साथ हो सकती है। कोई अनावश्यक खर्च अथवा चिंता आपको परेशान कर सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें तो सांयकाल से ग्रह गोचर आपके अनुकूल होकर आपको मानसिक शांति एवं संतुष्टि प्रदान करेंगे। किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। खान-पान में विशेष सावधानी बरतें, अन्यथा कष्ट हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपके सपने पूरे होने का दिन है अत: मेहनत पूरे मनोयोग से करें और योग्यता अनुसार सफलता प्राप्त करें। बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहा है। ग्रह गोचर आपके भविष्य में किसी मंगल कार्य एवं शुभ कार्य का संकेत प्रदान कर रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति के साथ सामाजिक स्थिति में सुधार आएगा। ट्रांसफर होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मंगलमय है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको शारीरिक एवं आर्थिक बल मिलेगा। शुभ सूचनाएं आपको प्राप्त होंगी, भविष्य के लिए योजनाएं आज आप बना सकते हैं जो आगे चलकर आपको सफलता के साथ मान सम्मान का योग प्रस्तुत करेगा। अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढऩे से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है क्योंकि आज मकर राशि वालों के साथ उनका भाग्य है, जितनी भी मेहनत करेंगे उसी अनुपात में योग्यता अनुसार उनको लाभ अवश्य प्राप्त होगा। शत्रु निर्बल रहेंगे, मित्रों द्वारा धन लाभ एवं शुभ सूचना आज आपकी प्रतीक्षा कर रही है। किसी आध्यात्मिक समागम या देवदर्शन का अवसर प्राप्त होगा। संपत्ति से लाभ और प प्रतिशती से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधान होकर कार्य व्यवहार करने की सलाह दे रहा है। वाहन धीमी गति से चलाएं। अजनबियों से दूर रहें तो दिन की नकारात्मक ऊर्जा आपको परेशान नहीं करेगी। ग्रह गोचर अनुसार आज आपको मानसिक संताप प्राप्त हो सकता है, अत: गुरु मंत्र का जाप एवं एवं ईश्वर दर्शन कर घर से निकले दिन मंगलमय होगा। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी लेकिन व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव लेकर आया है। सुख दुख का अनुपात आज बराबर रहेगा अत: आपको समाज में नाम सम्मान एकत्र करने के लिए विनम्र होकर सावधानी पूर्वक कार्य व्यवहार करना होगा। धन प्राप्ति के साथ-साथ आज धन के खर्च के योग भी प्रबल हैं। आज आपको व्यवसाय में लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के साझेदारों से परेशानी होने की आशंका भी बनी रहेगी। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

 


Share

Leave a Reply