आज दिनांक 6 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
आज 6 सितम्बर का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातक आज अपने उसूलों के अनुसार काम करना पसंद करेंगे। दूसरे आपके काम में टांग अड़ाने की कोशिश करेंगे परंतु आपका कठोर रुख देखकर हिम्मत नहीं कर पाएंगे। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं, परंतु परिवार पर धन खर्च का योग भी है।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को आज किसी पर भी कामकाज के लिए अत्यधिक विश्वास करने से बचना चाहिए। आपको धोखा मिल सकता है। अपने कामों को तेजी से पूरा करने से बाधाओं को पार करते हुए सफलता मिलेगी। कमाई के लिए अपने प्रयास जारी रखें। हालांकि उम्मीद से कम धन मिलने की संभावना है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक परंपरावादी सोच के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए अपने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बातचीत के कौशल की वजह से सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत लाभदायक समय है। ग्रह नक्षत्र पूरी तरह सहायक बने हुए हैं।
कर्क:
कर्क राशि के जातक जो सलाहकार लेखन अकाउंटेंट या टैक्सेशन से संबंधित कार्य करते हैं। उनके लिए विशेष फलदाई दिन है। छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है। कमाई के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। धन का निवेश कर पाएंगे फिजूल खर्च से बचने का प्रयास करेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातक आज प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। दूसरों से अपने अनुरूप कार्य करवाने में सक्षम रहेंगे। रुपये पैसों के मामले में भी कमाई की अच्छी संभावना बन रही है। परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों का हसमुख व चंचल स्वभाव कार्यक्षेत्र के माहौल को हल्का बनाने में कामयाब रहेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कमाई के मामले में शुरुआती बाधाओं को पार करते हुए अच्छी मात्रा में धन एकत्रित करने में कामयाब होंगे।
तुला:
तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र संबंधित बातों को दूसरे लोगों के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। पहले ही मन मुताबिक कार्य ना होने से आप परेशान हैं और इससे आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। अपने आपको जितना रिलैक्स रखेंगे उतना आप फायदे में रहेंगे। सोचसमझकर धन खर्च करेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के वे सभी जातक जो उच्च पदों पर आसीन हैं। उनके मैनेजमेंट क्षमता और व्यवहारिक कौशल दोनों ही सफलता दिलाने में सहायक होंगे। कुछ जातकों को नई सरकारी नौकरी मिलने का योग भी बन रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतरीन समय है। इच्छा पूर्ति होने की संभावना है।पितृपक्ष विशेष : क्या मृत्यु के बाद सभी बनते हैं प्रेत, कैसा होता है आत्मा सफर
धनु:
धनु राशि के जातक कार्य क्षेत्र की परिस्थितियों का पूर्व आकलन करने में कामयाब रहेंगे। जिसकी वजह से उन्हें सफलता मिलने की संभावना बहुत अधिक रहेगी। योजना के मुताबिक सभी काम पूरे होंगे। धन लाभ के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। परंतु एक साथ बड़ी मात्रा में बाद में धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।
मकर:
मकर राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी इच्छा के पूर्ण होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद से संबंधित कामकाज आगे बढऩे का योग है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के कामकाज में मुश्किलें आने की संभावना बन रही है। आलस्य से बचें और अपने कागजात व हिसाब किताब को सही रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। लाभ में कुछ कटौती हो सकती है। अनावश्यक खर्चे भी तंग करेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों की परिस्थितियों के अच्छे व बुरे प्रभाव को समझने की समझ व्यापार में सफलता दिलाएगी। बौद्धिक क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतरीन समय है। आप के कामकाज से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।







.jpeg)












