नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आज दिनांक 7 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 7 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 7 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक आज बहुत ऊर्जावान व सक्रिय रहेंगे। किसी भी चीज को बहुत जल्दी से समझ कर सही निर्णय लेने की आपकी क्षमता बड़े काम करने में मददगार रहेगी। आप की निडरता व साहस देखकर दूसरे प्रभावित होंगे। धन संपत्ति के मामले में अच्छा समय है। अच्छे कामों में धन खर्च कर का योग है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के मन में आज कोई भी बात आएगी तो तुरंत उसे कार्य रूप में परिणत करने का प्रयास करेंगे। दूसरे के प्रभाव में आकर आप अपने फैसलों को नहीं बदलेंगे। कामकाज व कमाई की दृष्टि से अच्छा दिन है परंतु खर्च भी अधिक रहेंगे।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक आज बहुत तेजी के साथ अपने सभी कामों को पूरा करने में अदम्य साहस का प्रदर्शन करेंगे। तुनक मिजाजी से आज आपको बचना चाहिए। रक्षा सेवाओं से जुड़े जातकों के लिए बहुत अच्छा समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय आपके अनुकूल है। समृद्धि बढऩे का योग हैं।

कर्क:

कर्क राशि के जातक फुर्ती से काम निपटाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर पाएंगे और इस वजह से वह अपने उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज के बीच में आपको बेवजह की टेंशन से बचना चाहिए। अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आर्थिक रूप से बहुत अच्छा समय है।विभीषण ने यहीं किया था गणेशजी पर वार, जानें कैसा है रावण के वध से इसका संबंध

सिंह:

सिंह राशि के जातक नई योजनाओं के क्रियान्वयन पर फुर्ती से काम करेंगे। एक साथ कई काम को आज आपको पूरा करना पड़ सकता है। दुश्मनों को पराजित करने के तरीके की अच्छी समझ सहायक बनेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा वक्त है बुद्धिमानी से समय का उपयोग करें।

कन्या:

कन्या राशि के जातक कामकाज से जुड़ी हुई बातों को दूसरों से शेयर नहीं करेंगे। लेकिन तेजी से काम पूरा करते हुए बड़ी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है। कमाई की अपेक्षा खर्चे अधिक रहेंगे। आज एकांतवास आपके लिए लाभदायक रहेगा।

तुला:

तुला राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में बहुत सक्रिय रहेंगे एक से ज्यादा काम पूरा करने की जिम्मेदारी उन पर रहेगी और उसे वह बखूबी निभा लेंगे। बौद्धिक क्षमता कमाल की रहेगी। धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती है। खर्चे नियंत्रित रहेंगे।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। किसी भी बात पर तुरंत नकारात्मक प्रतिक्रिया देना आपको मुसीबत में डाल सकता है। छोटी-छोटी बातों से विचलित हुए बिना अपने काम पर फोकस करें। आज का दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

धनु:

धनु राशि के जातक स्व चिंतन पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। धर्म और अध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ेगी। छुट्टी के दिन का सही रूप से उपयोग करने और काफी समय से लंबित कार्य को पूरा करने का दिन है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्च को लेकर चिंतित रहेंगे।

मकर:

मकर राशि के जातक आज बड़े और महत्वपूर्ण कार्यों पर ज्यादा फोकस करेंगे। फुर्ती और सक्रियता के साथ काम करेंगे। दूसरे आपके ऊपर दबाव डालने का प्रयास करेंगे। परंतु आप अपने फैसलों को नहीं बदलेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा समय है। आपके प्रयास सार्थक रहेंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक अपने सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे परंतु सफलता नहीं मिलेगी। कुछ पुरानी बातें निकल कर विवाद की स्थिति बन सकती है। इस समय में जितना ज्यादा शांत रहेंगे उतना बेहतर है। लाभ प्राप्ति के लिए दिन अनुकूल नहीं है।सृष्टि में 3 अंक का यह महत्व, फिर भी क्यों मानते हैं अशुभ 

मीन:

मीन राशि के जातकों का कामकाज में मन नहीं लगेगा। वैसे भी छुट्टी का दिन है इसलिए आराम करने में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। क्रोध से बचना अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य समय है। लाभ की संभावना कम है। खर्चे अधिक रहेंगे।

 


Share

Leave a Reply