CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आज दिनांक 26 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 26 अगस्त का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज दिनांक 26 अगस्त का राशिफल

 मेष:

मेष राशि कामकाज के लिए आज आपका दृष्टिकोण आशावादी रहेगा, जरूरत पडऩे पर आप दूसरों को न्याय दिलाने के लिए आगे आएंगे। सभी कामकाज आसानी से पूरे हो जाएंगे। रुपया पैसा के मामले में धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनती है, धार्मिक क्रियाकलाप पर धन खर्च का योग बन रहा है।

वृषभ:

वृष राशि के जातक आज भीड़भाड़ में जाने से बचेंगे, एक अंजाना सा डर उनके मन में रहेगा। एकांत में बैठकर काम करने से उनकी क्रिएटिविटी निखर कर आएगी, आर्थिक दृष्टिकोण से धन लाभ कुछ बाधित हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च का योग बन रहा है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों का आज कामकाज में खूब मन लगेगा। पूरी शिद्दत के साथ काम में लगे रहेंगे परंतु अति की वजह से थकान भी संभव है, बच्चों के साथ वाद-विवाद से बचें। इससे आपका कार्य भी प्रभावित होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है, सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा। 

कर्क:

कर्क राशि के जातकों का दृष्टिकोण अति उदार रहेगा, अपना नुकसान करके भी दूसरों को लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। किसी भी चीज की अति से आपको बचना चाहिए, प्रतिस्पर्धा में आपके विजयी रहने की संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा नहीं है। आमदनी कम खर्चा अधिक रहेगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातक नीति निर्देशों के अनुसार काम करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आज आपकी नहीं बनेगी। आपके पास चीजों का अच्छा ज्ञान है परंतु अगर उसे दूसरों को गलत साबित करने में प्रयोग करते हैं तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेंगे।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों की आदर्श छवि कामकाज के लिए सहायक होगी। प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त से जुड़े हैं या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई निर्णय करना चाहते हैं, उसके लिए अच्छा समय है, कमाई के लिए मेहनत के अनुसार धन लाभ का योग है, खर्च की अधिकता रहेगी।

तुला:

तुला राशि के जातकों को कामकाज के तनाव में नकारात्मक प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। काम को पूरा करवाने में कई जगह आप के सिद्धांत आड़े आएंगे। जिसकी वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। धन संपत्ति के मामले में समय बहुत अनुकूल है, खर्चे भी आपकी धन प्राप्ति में सहायक बनेंगे।सपने में दिखती हैं डरावनी चीजें, क्या है मतलब जान लीजिए

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को अनर्गल बोलने से बचना चाहिए अति आत्मविश्वास से बोला गया। झूठ आज नहीं तो कल सामने आएगा और इससे कार्यक्षेत्र में आप की छवि धूमिल हो सकती है। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करेंगे तो यह आपके लिए धन तथा मान सम्मान कमाने का बेहतरीन समय है, खर्च भी नियंत्रित रहेगा।

धनु:

धनु राशि के जातक दूसरों से आदर्श और न्याय प्रियता की बातें करेंगे परंतु स्वयं इन चीजों को नहीं अपनाएंगे। कार्यक्षेत्र में दोहरे आयाम रखने की वजह से छवि धूमिल हो सकती है। सही दिशा में प्रयास करेंगे तो लाभदायक स्थितियां बनेंगी, खर्च को लेकर मानसिक अशांति रहेगी।

मकर:

मकर राशि के जातकों को अधिकारियों से कष्ट हो सकता है। उनके गलत निर्णय उन्हें परेशानी में डाल सकते हैं। धन प्राप्ति को लेकर मन में बेचैनी रहेगी, लेकिन अगर शांत चित्त से काम करेंगे तो धन लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। खर्चे अनियंत्रित रहेंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के कामकाज के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। सही दिशा में किए गए प्रयास लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति की संभावना है। आध्यात्मिकता की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा, खर्च भी नियंत्रित रहेंगे।अंकों से जानिए इस हफ्ते कौन है सबसे ज्यादा लकी

मीन:

मीन राशि के जातक कामकाज को लेकर मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। काम में परफेक्शन आपकी समस्या बन सकता है। अंत में किसी तरह से समय पर कार्य को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सीमित मात्रा में धन प्राप्ति का है परंतु सही ढंग से निवेश लाभदायक रहेगा।

 

 


Share

Leave a Reply