BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 30 दिसम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 30 दिसम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 30 दिसम्बर का राशिफल

मेष

कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। भागदौड़ रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

वृष

वाणी पर नियंत्रण रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। पूजा-पाठ पर व्यय होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रमाद न करें।

मिथुन

किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नेत्र पीड़ा की आशंका है। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। जोखिम न लें।

कर्क

मानसिक उलझनें रहेंगी। शारीरिक कष्ट से बाधा होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। धैर्य रखें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। नए संबंध बनाने से पहले व्यक्ति को परख लें। धोखा खा सकते हैं। आय होगी।

सिंह

बोलचाल में संतुलन रखें। परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य प्रारंभ करने तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। लाभ होगा।

कन्या

किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। थकान महसूस होगी।

तुला

पहले की गई मेहनत का फल अब मिलेगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। निवेश शुभ रहेगा। थकान महसूस होगी।

वृश्चिक

प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। विवाद बढऩे की आशंका है। क्लेश होगा। भूमि व भवन संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कोई बड़ा कारोबारी सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

धनु

जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। शत्रुभय रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। आय में सुगमता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। शेयर मार्केट तथा म्युचुअल फंड मनोनुकूल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे।

मकर

राजमान व यश प्राप्ति की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक हानि की आशंका है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। क्रोध तथा उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

कुंभ

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता हासिल करेगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। आराम तथा मनोरंजन का समय प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मीन

 

कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से अकारण विवाद हो सकता है। संयम बरतें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। दूसरों के कार्य में दखल न लें।

 

Share

Leave a Reply