BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 16 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 16 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 16 जुलाई का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों के सभी कामकाज आसानी से बन जाएंगे एक कंफर्टेबल स्थिति में रहेंगे। लोगों का भी सहयोग मिलेगा धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनती है। ज्यादा से ज्यादा पैसे को संचित करने का प्रयास करेंगे और उसमें सफल भी रहेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के कामकाज के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। अपना प्रभाव बनाने के लिए कामकाज में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। उच्च अधिकारियों का भी पूर्ण सहयोग आपको मिल रहा है। आमदनी के लिहाज से प्राप्तियां थोड़ी कम होंगी। परंतु इसका फायदा भविष्य में जरूर मिलेगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को आज एक साथ एक से अधिक काम करने पड़ सकते हैं और उनको मैनेज करना आपके लिए एक चैलेंज रहेगा। लोगों का सहयोग भी भरपूर मिलेगा और उनकी सहायता से सभी काम पूरे हो जाएंगे। बृहस्पति देव का आशीर्वाद धन प्राप्ति के रूप में आज आपको मिल रहा है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के लिए एक अच्छा समय है। सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और जो भी काम करेंगे वह आसानी से पूरे हो जाएंगे और मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति की भी आज अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। निवेश का योग बन रहा है। धर्म-कर्म के कामों में धन खर्च का योग बन रहा है।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों का कामकाज के लिए अच्छा दिन है। अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करके लोगों का मान-सम्मान पाने में कामयाब रहेंगे। सभी सुख-सुविधाओं के साथ काम बहुत आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है। वित्तीय लाभ होगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को पार्टनर का सहयोग नहीं मिलेगा। जिसकी वजह से काम में मन नहीं लगेगा। कामकाज में भी कुछ परेशानी आएगी। थोड़ा मुश्किल दिन है। शिव की आराधना से लाभ होगा। धन की दृष्टि से समय ठीक है। वित्तीय लाभ होने की संभावना है।

तुला:

तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा समय है। कम्युनिकेशन और पब्लिकेशन से जुड़े हुए लोगों को बहुत फायदा होने का योग बन रहा है। भाग्य का पूर्ण सहयोग उन्हें मिल रहा है बातचीत से लाभ होगा। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहेगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। मन को शांत करें और फिर ही कोई निर्णय लें। दूसरे लोग आपके अनुरूप काम नहीं करेंगे। परंतु आप अपने काम पर फोकस करें और अपने काम से काम रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। परिजनों से धन मिलने का योग बन रहा है।

धनु:

धनु राशि के जातकों के कामकाज के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आत्मविश्वास के साथ जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। काम की अधिकता रहेगी और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आपके ऊपर रहने वाली है। धन को संचित करने का भी प्रयास करें।

मकर:

मकर राशि के जातकों के कामकाज के लिए अच्छा दिन है। सभी काम आसानी से पूरे होंगे जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज का दबाव भी कम रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मेहनत का फल तुरंत ही मिल जाएगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के विचारों में स्पष्टता नहीं रहेगी। जिसकी वजह से भ्रम की स्थिति बनेगी। सही प्लानिंग के साथ काम करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। वाणी में संयम बनाए रखें। एक से ज्यादा स्रोत से धन लाभ के योग बन रहे हैं। खर्चों पर नियंत्रण से फाइनेंस पर अपनी पकड़ बनाए रखेंगे।

मीन:

मीन राशि के जातकों के मन में नकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से दबाव महसूस करेंगे। परंतु जैसे ही अपनी सोच को पॉजिटिव करेंगे आपके सभी काम आसानी से पूरे होने लगेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।

 


Share

Leave a Reply