BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 14 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 14 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Share

 आज 14 नवम्बर  का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
 
मेष:
आज कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां खराब हो सकती हैं इसलिए काम धीरे-धीरे ही निपटाएं। पैसे के लेन देन के मामले में सफलता के साथ खर्च के नए प्रस्ताव जुड़ेंगे। दूसरों की सहायता लेनी पड़ सकती है, चोर आदि से सावधानी रखें।
 
वृषभ:
आज ऑफिस में अच्छे लोगों से मेल मुलाकात होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति संवेदनशील रहेंगे। किसी प्रकार की बहसबाजी से बचें और दूसरों की भावनाओं को चोट न पहुंचाएं। पैसा बचाने के लिए हर संभव काम करें।
 
मिथुन:
आज भाग्यवर्धक दिन है, इसलिए इसका पूरा फायदा उठाएं और कोई भी पल व्यर्थ न गवाएं। ऑफिस में आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आपकी योजना के अनुसार कार्य संपन्न होगा। पार्टनर के साथ रिश्तों में टेंशन कुछ कम महसूस करेंगे।
 
कर्क:
आज दोपहर बाद कुछ टेंशन कम होगी। बिजनेस में लाभ होगा। साहित्य में रूचि बढ़ेगी और पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण सफलता धन लाभ देगी। भूमि जायदाद से लाभ होगा। ज्ञान विज्ञान में बढ़ोतरी होगी।
 
सिंह:
आज दिन अच्छा ही गुजरेगा लेकिन दोपहर में कुछ शरारती लोग आपके काम में टांग अड़ाने की कोशिश करेंगे। सीनियर लोगों की मदद से समस्या को सुलझाने में मदद मिलेगी। धीरज से काम लें। पारिवारिक विवादों से बचना कठिन होगा।
 
कन्या:
आज दोपहर बाद ही योजनाएं फायदा पहुंचाने लगेंगी। पारिवारिक असुविधाएं व घर से जुड़े कष्टों का हल खोजना आवश्यक होगा। मिलजुलकर सबका सहयोग लेना ही फायदे का सौदा साबित होगा। काम मे व्यस्तता तो बढ़ेगी लेकिन उसका लाभ आपके सारे तनाव को दूर करेगा।
 
तुला:
आज दोपहर तक किसी कारण से परेशानी होगी, लेकिन शाम तक उसका हल निकालने से खुशी भी उतनी ही मिलेगी। शुभ कार्य के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ेगा, इसलिए जल्द से जल्द जुट जाएं। बौद्धिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
 
वृश्चिक:
आज किसी से उल्टा सीधा कहने से आपकी पर्सनेलिटी पर ही बुरा असर पड़ सकता है, इसलिए आज जुबान को काबू में रखना ही फायदेमंद होगा। मन की चंचलता पर अंकुश रखकर ही नई समस्याओं का समाधान अच्छी तरह से कर पाएंगे।
 
धनु:
आज का दिन महत्वपूर्ण है। दोस्तों और मित्रों का सहयोग और साथ बढ़ेगा और उन पर अपने अधिकार का सुख भी। काम में आने वाली रूकावटें दूर हो जाएंगी। मनपसन्द काम में कामयाबी मिलने से खुशी बनी रहेगी।
 
मकर:
आज का दिन कुछ हटकर काम करने का है। कल की मौजमस्ती आपके आज पर टिकी है, तैयार रहें। आने जाने में बाधा नहीं आएगी। परिवार की उम्मीदें बढ़ेंगी। रिजल्ट अच्छा आएगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने की चिंता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभानी होगी।
 
कुंभ:
आज आपका शरीर अस्वस्थ हो सकता है इसलिए खानपान पर ध्यान दें। योजनाएं पूरी कर लेंगे। संयोगवश सभी प्रकार के कठिन काम खुद ही बनते जाएंगे और सफलता से हैरानी होगी। बिना प्रशिक्षण के भी आप बहुत जानकारी रखते हैं।
 
मीन:
आज दोपहर के बाद खर्च के मौके सामने आएंगे। किसी अभद्र व्यक्ति के कारण मूड खराब हो सकता है। अपने मान सम्मान को बचाकर रखना पड़ेगा। परिवार में शांति रहेगी। प्रिय के साथ एकांत के पल गुजारने से रिश्तों में मजबूती आएगी।

Share

Leave a Reply