आज दिनांक 16 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
आज 16 सितम्बर का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों को आज कोई मुश्किल काम सौंपा जा सकता है, जिसे पूरा करने के लिए जोश से काम करेंगे परंतु मन मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। दूसरों पर भी इसे पूरा करने के लिए ज्यादा दबाव ना डालें। धीरे और संयमित होकर ही सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य है। सोच-समझकर धन खर्च करेंगे।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में दृष्टिकोण संकुचित रहेगा। जोखिम लेने से डरेंगे और सुरक्षात्मक रूप से काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कमाई के मामले में बहुत अच्छा दिन नहीं है, लाभ अवरुद्ध हो सकता है। खर्च भी जरूरत से ज्यादा होने की संभावना है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों में अपने काम को पूरा करने का जुनून रहेगा। कामकाज को विस्तार देना चाहेंगे लेकिन यह समय इस विस्तार के लिए उपयुक्त नहीं है। सही समय आने का इंतजार करें। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की स्थितियां बनी हुई है।
कर्क:
कर्क राशि के जातक के कामकाज में कमियां निकाली जा सकती है और उसकी वजह से आपके विरुद्ध कोई कंप्लेन भी हो सकती है। ध्यान पूर्वक काम की बारीकी को समझते हुए काम करेंगे तो लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
सिंह:
सिंह राशि के जातक नियम कायदे को ध्यान में रखते हुए काम करना पसंद करेंगे। अज्ञानता का अंधेरा दूर करने के लिए ज्ञान प्राप्ति की जरूरत हुई तो उसे भी प्राप्त करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। अचानक लाभ होने की संभावना भी बन रही है।
कन्या:
कन्या राशि के जातक को कार्यक्षेत्र में फालतू के विवाद से बचना चाहिए। चीजों को खोने का डर बना रहेगा। शांत मन से काम करना लाभदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। प्राप्त धन को निवेश से भी बहुत लाभ की संभावना है।
तुला:
तुला राशि के जातक साहसिक निर्णय लेते हुए कार्यक्षेत्र को विस्तारित करने में कामयाब रहेंगे। आपके कलात्मक कार्य को बहुत सराहा जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है, मान सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को बातचीत में संयम बनाए रखना है। जल्दबाजी में दी हुई प्रतिक्रिया दूसरों के मन को घायल कर सकती है। दूसरों के प्रति अत्यधिक कठोरता आपके मान सम्मान को भी नुकसान पहुंचा सकती है। अच्छी कमाई निवेश का मार्ग प्रशस्त करेगी।
धनु:
धनु राशि के जातक कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों को डिप्लोमेटिकली हैंडल करने का प्रयास करेंगे। स्वयं पर ध्यान ना देकर दूसरों पर आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। जिससे कामकाज बिगडऩे की संभावना बन जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है। खर्चे अधिक रहेंगे।
मकर:
मकर राशि के जातक आज मानसिक अस्थिरता महसूस करेंगे। किसी भी चीज पर फोकस करना मुश्किल होगा। आध्यात्मिकता की तरफ ध्यान बढ़ेगा और दूसरों के साथ ज्यादा व्यवहार ना करके एकांत में रहना पसंद करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है, जोखिम लेना लाभदायक रहेगा।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा समय है, वाकचातुर्यता लाभ देगी। दूसरों के प्रति आपका दृष्टिकोण सौहार्दपूर्ण रहेगा। सामाजिक रिश्ते मजबूत बनाने पर जोर देंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से कमाई के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। खर्चे भी नियंत्रित होंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों के मन में क्रिएटिव आइडिया चलते रहेंगे। पुरातन चीजों में आपका शौक बढ़ेगा और बहुत ज्यादा दूसरों के साथ बातचीत में पडऩे की बजाय एकांत में रहना पसंद करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लाभ की अच्छी संभावना बन रही है।







.jpeg)












