BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj ka Panchang: 24 अगस्त को बन रहे हैं कई शुभ योग, पूजा मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग

Aaj ka Panchang: 24 अगस्त को बन रहे हैं कई शुभ योग, पूजा मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग
Share

 Aaj ka Panchang 24 August 2025: आज 24 अगस्त 2025 को कोई त्योहार या व्रत नहीं है, लेकिन कई प्रभावशाली योग का निर्माण हो रहा है। प्रत्येक योग का सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 11:48 मिनट से लेकर देर रात तक भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी। हालांकि, द्वितीया तिथि से पहले प्रतिपदा तिथि रहेगी। आइए अब जानते हैं 24 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त, काल, योग, करण और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में।

योग, नक्षत्र और करण

योग की बात करें तो आज दोपहर 12:29 मिनट से लेकर देर रात तक सिद्ध योग रहेगा, जिससे पहले भगवान शिव को समर्पित शिव योग रहने वाला है। जबकि सुबह 02:05 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र था। वहीं, इस समय उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र चल रहा है। इसके अलावा आज सुबह 11:48 मिनट से लेकर कल सुबह 12:07 मिनट तक बालव करण रहेगा, जिससे पहले यानी इस समय बव करण चल रहा है।

चंद्रमास और सम्वत

दिशा, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त और चंद्रास्त

ग्रहों के राजा सूर्य को समर्पित आज रविवार को दिनभर दिशा शूल पश्चिम रहेगी। जबकि प्रात: काल 5 बजकर 55 मिनट पर सूर्योदय और सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर चंद्रोदय होगा। वहीं, शाम में 6 बजकर 51 मिनट पर सूर्यास्त और शाम में 7 बजकर 34 मिनट के आसपास चंद्रास्त हो सकता है।


Share

Leave a Reply