Aaj Ka Rashifal: आज इन चार राशियों कि सितारे रहेंगे बुलंद...जानें कैसा रहेगा आपका हाल
23 अगस्त 2024 Aaj Ka Rashifal :- वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 23 अगस्त दिन शुक्रवार है.
मेष राशि: शुक्रवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा. सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें. छात्रों की किसी के साथ विवाद हो सकता है. आज दोस्तों से किसी बात के लिए मदद मांगेगे. युवा अपने करियर पर फोकस रखें.
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है. युवा अपने गुस्से पर काबू रखें, विवाद हो सकता है. आज घर में किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है. पैसे किसी को भी उधार नहीं दें.
मिथुन राशि: आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए चुनौती पूर्ण रहने वाला है. आज ऑफिस में दिन कुछ तकलीफ भरा हो सकता है. घर में किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें.पारिवारिक बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है.
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रहने वाला है. संतान की तरफ से खुश रहेंगे. आज शाम को पुराने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे. लव लाइफ ठीक चलेगी. सेहत नरम रह सकती है.
सिंह राशि: शुक्रवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कमजोर रहने वाला है. घर में किसी की तबीयत खराब हो सकती है. घर परिवार में किसी बात पर झगड़ा हो सकता है. घरमें किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है.
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों के लिए दिन तनाव भरा हो सकता है. काम के सिलसिले में भागदौड़ बहुत ज्यादा रहेगी. आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है.
आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं. शादीशुदा जीवन में तनाव हो सकता है.
तुला राशि: तुला राशि के लिए दिन बढ़िया रहेगा. परिवार में किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद का निपटारा होगा.आज आप किसी से धन उधार लेने से बचना होगा. बिजनेस में लाभ के योग हैं. अटके काम भी पूरे होंगे. बिजनेस संबंधित कोई डील फाइनल हो सकती है.
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के दिन सही रहेगा. आज आपके ऑफिस में किसी के साथ तकरार हो सकती है. युवा अपने काम पर ध्यान दें. आज किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा. शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा.
धनु राशि: आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए ठीक ठाक रहेगा. आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. नौकरी का ऑफर आ सकता है. जीवनसाथी को अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा. नया काम शुरू कर सकते हैं.
मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए दिन शांतिपूर्ण रहेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.घर की बात किसी के साथ शेयर नहीं करें. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है.
कुंभ राशि: इन जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे. नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं. बिजनेस में कोई जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपको परेशान करेगा. आज सेहत नरम रहेगी.
मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. अटके काम पूरे होंगे. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई मदद मांगेंगे. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. युवाओं के लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खुलें. लव लाइफ में कुछ तनाव हो सकता है.
ये भी पढ़े
-
BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
10-Nov-2025 8:34:26 pm -
IND vs SA: भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हराया, ईशान और तिलक ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
05-Feb-2026 12:57:34 pm -
बॉक्स ऑफिस पर बदला माहौल, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की कमाई गिरी
04-Feb-2026 10:03:44 am -
विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान
02-May-2025 6:08:15 pm -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
Crude Oil Price: US-ईरान बातचीत से पहले, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
05-Feb-2026 8:56:21 am







.jpeg)












