लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

आज फिर बदले सोने और चांदी के भाव, सोने में चमक तो चाँदी लुढ़की

 आज फिर बदले सोने और चांदी के भाव, सोने में चमक तो चाँदी लुढ़की
Share

मुंबई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर आज सोने में मजबूती रही जबकि चाँदी का भाव टूट गया। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 98 रुपये यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 48,621 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। सोना मिनी भी 98 रुपये की बढ़त के साथ 48,416 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

सोने के विपरीत चाँदी 519 रुपये यानी 0.72 प्रतिशत लुढ़ककर 71,360 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी मिनी भी 467 रुपये की गिरावट में 71,453 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 1.90 डॉलर लुढ़ककर 1,865.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.80 डॉलर फिसलकर 1,865.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर 0.20 डॉलर टूटकर 27.69 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी।

Share

Leave a Reply