नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आज इन दो टीमों के बीच होगा घमासान मुकाबला, देखे संभवित प्लेइंग इलेवन

आज इन दो टीमों के बीच होगा घमासान मुकाबला, देखे संभवित प्लेइंग इलेवन
Share

नई दिल्ली : आईपीएल 2022 का आगाज हो चुका है। इंडियन प्रीमियर लीग में अबतक 14 मैच खेले जा चुके है। सभी टीमों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। आज इस सीजन का 15वा मुकाबला होगा। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीतकर अंकतालिका में टॉप-4 जगह बनाने चाहेगी।  टीम के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और एनरिक नॉर्टजे चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे दिल्ली की टीम और मजबूत नजर आएगी।

साल 2013 के बाद वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना पहला मैच खेलते हुए नजर आएंगे। वह 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े थे और 2016 में टीम को खिताब दिलाया था। दिल्ली की टीम उनसे इस सीजन ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी। केएल राहुल के नेतृत्व वाली लखनऊ सुपर जायंट्स तीन में से दो मुकाबले जीतकर अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मनदीप सिंह/केएस भरत, ऋषभ पंत, ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, मुस्तफिजुर रहमान।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:

केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, एविन लुईस, मनीष पांडे, आयुष बडोनी, जेसन होल्डर, कुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, एंड्रयू टाय / दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान


 


Share

Leave a Reply