आज का राशिफल: मंगलवार 27 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से मीन सभी 12 राशियों का Rashifal
Aaj ka Rashifal, 27 मई 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (27 मई) को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि पर संचार करेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (27 मई) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष राशि (Aries Horoscope)
आज का दिन आपका संयम और सावधानी से बीत सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन तनाव से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खान पान पर ध्यान देन की जरूरत है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
परिवार में सुखद समय व्यतीत होगा। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। मन शांत रहेगा। लेकिन किसी को भी धन देने से बचें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला हो सकता है। मानसिक चिंता रह सकती है, लेकिन बुद्धिमत्ता से समस्या सुलझेगी। काम में सावधानी बरतें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। प्रेमी के साथ समय बिताएं। शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज भावनाओं में बहने से बचें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी निर्णय से पहले सोच-विचार जरूर करें। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, पर खर्च पर नियंत्रण रखें। दोस्तों को भी समय देने का प्रयास करें।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आपको आज धन लाभ के संकेत हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कोशिश करें कि आज का दिन वरिष्ठों के साथ बीते। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में आपकी छवि बेहतर बनेगी।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन सामान्य रह सकता है। लेकिन आपको कड़ी मेहनत के साथ कार्य करने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। परिवार में किसी कारणवश तनाव संभव है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज आपका नए लोगों से संपर्क लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। दिन का सही उपयोग करें। परिवार के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज आपकी रिसर्च में रुचि बढ़ सकती है। खर्च अधिक होगा, लेकिन आय के स्रोत भी बन सकते हैं। पुरानी दोस्ती फिर जुड़ सकती है। अपने ऊपर विश्वास रखें, दिन अच्छा जाएगा। आत्मनिरीक्षण से लाभ होगा।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दान कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बीतेगा। धन लाभ के अच्छे संकेत हैं। निवेश करने का भी प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
काम में सफलता और मान-सम्मान प्राप्त होगा। निवेश आपको तगड़ा लाभ देगा। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। शेयर बाजार में भी निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आपके लिए सुबह के समय कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें। शाम के समय खुशखबरी मिल सकती है। आज कोई प्रिय व्यक्ति मिल सकता है। कानूनी मामलों में लाभ हो सकता है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। खुशहाल रहेंगे।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
दिन रचनात्मक कार्यों के लिए उत्तम है। बच्चों के साथ दिन बिताएं। प्रेमी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। यात्रा लाभकारी हो सकती है। लेकिन दूर की यात्रा से बचें। धन का आगमन संभव है।
ये भी पढ़े
-
BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
10-Nov-2025 8:34:26 pm -
मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया और इंडिगो के विमानों के विंग्स आपस में टकराए
04-Feb-2026 10:54:01 am -
T20 World Cup 2026 : बाबर आजम का धमाकेदार कमबैक, विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
03-Feb-2026 11:16:31 am -
बॉक्स ऑफिस पर बदला माहौल, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' की कमाई गिरी
04-Feb-2026 10:03:44 am -
विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान
02-May-2025 6:08:15 pm -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am







.jpeg)












