लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

Aaj ka Rashifal 27 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 27 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल
Share

 Aaj Ka Rashifal 27 May 2026 : आज 27 मई के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार को गणपति बप्पा की पूजा करने से जीवन में समृद्धि बनी रहती है। बुधवार को गणपति बप्पा की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिषीय के अनुसार, 27 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है।

मेष राशि का आज का राशिफल

आज आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और कमाई के नए रास्ते खुलते दिख रहे हैं। बस ध्यान रखें कि गलत दिशा में कदम न बढ़े। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है- कोई बड़ी दिक्कत नहीं आएगी। प्यार और बच्चों से जुड़ी बातें थोड़ी सामान्य रहेंगी। बिजनेस ठीक चलता रहेगा। हेल्थ भी सही है। लाल रंग की कोई चीज अपने पास रखें और बजरंग बली को याद करें, मन हल्का रहेगा।

वृषभ राशि का आज का राशिफल

आज मन थोड़ा परेशान और बेचैन रह सकता है। बिना वजह डर या घबराहट महसूस हो सकती है। कामकाज में भी उतार-चढ़ाव रहेगा और सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। पिता या हेल्थ को लेकर भी चिंता हो सकती है। कुल मिलाकर समय थोड़ा मध्यम है, लेकिन बहुत बुरा भी नहीं है। थोड़ा धैर्य रखें और लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि का आज का राशिफल

अभी  यात्रा करने से बचें तो बेहतर रहेगा। इन दिनों सिर्फ किस्मत के भरोसे काम न करें, मेहनत जरूरी है। अच्छी बात ये है कि रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। कोई अच्छा समाचार भी मिल सकता है। कुल मिलाकर समय मिला-जुला है, लेकिन पॉजिटिव ज्यादा है। बजरंग बली को प्रणाम करें, फायदा मिलेगा।

कर्क राशि का आज का राशिफल

हालात थोड़े उल्टे लग सकते हैं, लेकिन इसी बीच फायदा भी मिलेगा। कामकाज मजबूत होगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है। हेल्थ, प्यार और बच्चों का साथ अच्छा रहेगा। बिज़नेस भी सही चलेगा। काली चीज का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि का आज का राशिफल

भाग्य आपका साथ देगा और कामकाज में तरक्की के संकेत हैं। नौकरी या बिज़नेस में ग्रोथ होगी और यात्रा का योग भी बन रहा है। लेकिन अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के साथ रिश्ते पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन थोड़ा कमजोर रह सकता है। सूर्य को जल दें और काली वस्तु का दान करें, लाभ होगा।

तुला राशि का आज का राशिफल

समय थोड़ा परेशान करने वाला रह सकता है। चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने के योग हैं, इसलिए सावधानी रखें। दुश्मन सक्रिय रहेंगे, लेकिन आपका दबदबा बना रहेगा। हेल्थ का खास ध्यान रखें। प्यार, बच्चे और बिज़नेस की स्थिति ठीक रहेगी। शनि देव को प्रणाम करें, राहत मिलेगी।

धनु राशि का आज का राशिफल

जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और कामकाज में भी तरक्की होगी। लेकिन मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम संबंधों में बहस हो सकती है और बच्चों की हेल्थ को लेकर चिंता रहेगी। कुल मिलाकर समय मिक्स है- कहीं खुशी तो कहीं परेशानी। लाल वस्तु अपने पास रखें, फायदा होगा।

मकर राशि का आज का राशिफल

आप अपने दुश्मनों पर भारी पड़ेंगे और ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। लेकिन घर का माहौल थोड़ा नेगेटिव रह सकता है। मां की सेहत और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में परेशानी आ सकती है। घर में तनाव के संकेत हैं। इसलिए संतुलन बनाकर चलें। पीली चीज़ पास रखना शुभ रहेगा।

कुम्भ राशि का आज का राशिफल 

धन, प्यार और बच्चों के मामले में समय बहुत अच्छा है। हर तरफ से सपोर्ट मिलेगा। बस अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखना जरूरी है। हेल्थ में खासकर सिर, गला या कंधे से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। इन बातों का ध्यान रखें। काली वस्तु का दान करना लाभ देगा।

कन्या राशि का आज का राशिफल

आज पैसा सोच-समझकर खर्च करें, नुकसान के संकेत हैं। निवेश करने से बचें और अपनी बातों पर कंट्रोल रखें। मुंह या दांत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपकी पर्सनैलिटी में एक अलग चमक रहेगी और प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी हैं। लेकिन घर में छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं। इसलिए शांत रहें। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल

आज आप हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। कामकाज में सफलता मिलेगी। लेकिन मन के अंदर थोड़ा कन्फ्यूजन और बेचैनी रह सकती है। हेल्थ भी थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। खर्च ज्यादा हो सकता है, इस पर ध्यान दें। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि का आज का राशिफल

आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। प्यार, बच्चों, बिज़नेस और पार्टनरशिप में दिक्कतें आ सकती हैं। सिर दर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लेकिन अच्छी बात ये है कि पैसा आएगा और परिवार में बढ़ोतरी होगी। लाल वस्तु पास रखें, काली चीज़ का दान करें और शिवजी को जल चढ़ाएं, लाभ मिलेगा।

 

Share

Leave a Reply