BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 8 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 8 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 8 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक आज अपने सभी कार्यों को कलात्मक रूप से करने का प्रयास करेंगे। आपकी कर्तव्य निष्ठा की वजह से तनावग्रस्त भी रह सकते हैं। लक्ष्य निर्धारित करके अपने कार्य को करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावना बन रही है।

वृषभ:

वृष राशि के जातक अपनी विनम्रता शिष्टता और सौम्यता से दूसरों को आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करके उन्हें प्रभावित कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक अपने सभी काम को खुश होकर करेंगे। आसानी से काम पूरे भी होने का योग बन रहा है। लॉटरी या शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। आर्थिक रूप से बहुत ही अच्छा दिन है। थोड़े से प्रयास से अधिक सफलता मिलने की संभावना है।

कर्क:

कर्क राशि के के जातकों का विशेष ध्यान धन एकत्रित करने तथा भोग विलास के संसाधन जुटाने की तरफ रहेगा। आपके कठोर परिश्रम और मैनेजमेंट स्किल से आप उसे पाने में सक्षम भी रहेंगे। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बन जा रही है, जिसे संचित करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातक जोखिम उठाकर साहसिक पहल करते हुए अपने दम पर कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अपने मन के डर को काबू में रखते हुए बाहर से शांत नजर आएंगे, सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। भाग्य का सहयोग धन प्राप्ति में सहायक बनेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों का सौंदर्य बोध व कला की अच्छी समझ कामकाज में सहायक बनेगी। आईटी व सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े जातकों के लिए अच्छा समय है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बन रही है। कुछ जातकों को लॉटरी से भी लाभ होने की संभावना है।

तुला:

तुला राशि के जातकों के लंबे समय से अटके हुए कार्य आज पूरा होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में सही प्लानिंग के साथ काम करके हर तरह की परिस्थितियों को मैनेज करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है। मान-सम्मान तथा धन दोनों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी। भाग्य का पूरा सहयोग आज आपको मिल रहा है। कामकाज से संबंधित लंबी यात्रा की योजनाएं भी बनने की संभावना है। बौद्धिक क्षमता धन प्राप्ति कराने में सहायक रहेगी। खर्च को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।

धनु:

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। जिसकी वजह से आप मुश्किल में फंस सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना करें। धन प्राप्ति के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है या उम्मीद से कुछ काम मिलने की संभावना है।

मकर:

मकर राशि के जातकों पर कामकाज का प्रेशर अत्यधिक रहेगा, जिसे मैनेज करने का प्रयास असफल रहेगा। जिसकी वजह से करीब जनों से रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। काम के चक्कर में परिवार को इग्नोर ना करें।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों का ध्यान कामकाज की तरफ नहीं रहेगा। व्यर्थ की चीजों में समय और एनर्जी खर्च होने का योग बन रहा है। सफलता प्राप्ति के लिए फोकस होकर काम करें तो अच्छा रहेगा। विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है।

मीन:

मीन राशि के जातकों की कल्पना शक्ति कमाल की रहेगी, जिससे वह नए सृजन पर फोकस कर सकेंगे। कलाकारों के लिए बेहतरीन दिन है। वाणी पर संयम रखेंगे तो दूसरों का सहयोग भी आपको अच्छे से मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक दिन है।


Share

Leave a Reply