CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आज दिनांक 30 जनवरी का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 30 जनवरी का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज दिनांक 30 जनवरी का राशिफल

मेष

प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सुख-शांति बनी रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। सुख के साधनों पर खर्च होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कामकाज मनमाफिक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


वृष

तीर्थ दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। कार्य की बाधा दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कुछ तनाव भी हो सकता है। थकान हो सकती है। परिस्थिति अनुकूल रहेगी। जल्दबाजी न करें।


मिथुन

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मियों से विवाद संभव है। कष्ट, भय, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।


कर्क

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद न करें।


सिंह

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। सुखमय जीवन व्यतीत होगा। किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्ठजनों का सहयोग तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा।


कन्या

धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भाइयों से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। कानूनी अड़चन आ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। बेचैनी रहेगी। मनोरंजक यात्रा होगी।


तुला

नई योजना बनेगी। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। मानसिक द्वंद्व रहेगा। चोट व रोग से बचें। अपरिचितों पर विश्वास न करें। जल्दबाजी न करें।


वृश्चिक

पुराना रोग उभर सकता है। दूर का समाचार मिल सकता है। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। पार्टनरों तथा मातहतों से मतभेद बढ़ सकते हैं। दूसरों से अपेक्षा न करें। आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा।


धनु

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। वरिष्ठ जनों का सहयोग तथा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। कुसंगति से हानि होगी। विवेक से कार्य करें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्ट की वजह से बाधा संभव है।


मकर

स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पठन-पाठन व लेखन के काम में मन लगेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।


कुंभ

परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई नया काम करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान महसूस होगी। आलस्य हावी रहेगा। बेचैनी रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। मतभेद कम होंगे। जल्दबाजी न करें।


मीन

सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान पक्ष से कोई खराब सूचना मिल सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जोखिम न लें। थोड़े प्रयास से ही कार्य बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 


Share

Leave a Reply