BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए ‘गुड डे’ बनेगा सावन का दूसरा सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए ‘गुड डे’ बनेगा सावन का दूसरा सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
Share

  Aaj Ka Rashifal: 21 जुलाई को सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। इस एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से भी जानते हैं। दूसरी बात सावन का दूसरा सोमवार भी आज है। शाम 9 बजकर 7 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र लगेगा। शाम 6 बजकर 39 तक वृद्धि योग रहेगा। इसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। करण बालव सुबह 9 बजकर 38 तक रहेगा। इसके बाद कौलव करण 8 बजकर 21 तक रहेगा फिर तैतिल करण लग जाएगा।

ग्रहों में चंद्रमा और शुक्र वृषभ राशि में रहेंगे। मिथुन राशि में गुरु अकेले विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही सूर्य और बुध कर्क राशि में रहेंगे। मंगल और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। कुंभ राशि में राहु और मीन में शनि मौजूद रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

कार्यस्थल पर समस्याओं को हल करने के लिए वास्तु के हिसाब से बदलाव करें, इससे जल्दी लाभ मिलेगा। हवाई यात्रा के संकेत बन रहे हैं। सामाजिक और परोपकारी कामों में हिस्सा लेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी।

वृषभ राशि

काम में तरक्की के लिए अपने व्यवहार और काम करने के तरीके में सुधार करें। एक समय में एक ही काम पर ध्यान दें, इससे आपके अधिकारी प्रभावित होंगे। इस दिन आप बिजली के सामान खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि

आज आपके सितारे अनुकूल हैं। आपके काम तेजी से पूरे होंगे और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश करें।

कर्क राशि

आपकी मेहनत और अपनों की दुआएं आपकी कामयाबी का कारण हैं। सेहत पर कुछ खर्च हो सकता है। परिवार में किसी आयोजन से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, सावधान रहें।

सिंह राशि

कानूनी मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। किसी बात को लेकर मन परेशान रह सकता है। तेल के कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नया व्यवसाय शुरू करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि

जीवन छोटा है, इसलिए समय रहते अपनी गलतियों को सुधार लें। रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

तुला राशि

चिंताओं को छोड़ दें, जो होगा अच्छा ही होगा। बेकार की सोच से बचें। आपकी बातचीत की कला से काम बनेंगे। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमानजी की पूजा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

पड़ोसियों से छोटा-मोटा विवाद हो सकता है। सेहत बेहतर करने के लिए डॉक्टर की सलाह बदलें। मौज-मस्ती पर खर्च बढ़ सकता है। कोई उपहार मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि

समय की अनिश्चितता के चलते आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है। परिवार की समस्याओं का हल निकल आएगा। रंगमंच से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर माहौल खुशनुमा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। आज भी कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। खान-पान पर पूरा ध्यान दें। अचानक आए खर्च से बजट पर असर पड़ सकता है। बेवजह किसी से बहस हो सकती है।

कुंभ राशि

व्यापार में तरक्की के मौके हैं। काम की परेशानियां आसानी से हल हो जाएंगी। बर्तन के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। परोपकारी रवैया अपनाएं।

मीन राशि

धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कामों में उलझ सकते हैं। छोटी बात पर विवाद हो सकता है। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।


Share

Leave a Reply