नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी का कराया रेप, पति और दोस्त हुए गिरफ्तार

दोस्त के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी का कराया रेप, पति और दोस्त हुए गिरफ्तार
Share

मुंबई, मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन की सीमा में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी का सामूहिक बलात्कार करवाने का हैरत अंगेज मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार पर पति और उसके दोस्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2),376D,506(2) और 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जन्मदिन मनाने के बहाने पत्नी को ले गया दोस्त के घर
अंबोली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति शुक्रवार को अपनी पत्नी को अपने एक दोस्त के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के नाम पर लेकर गया था. दोस्त के घर जाने के बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी को पीने के लिए ड्रिंक्स दिए. ड्रिंक पीने के बाद पत्नी बेहोश हो गई थी तभी पति ने अपने दोस्तों के साथ उसके साथ दुष्कर्म किया. कुछ घंटों बाद जब उसे होश आया तो उसने देखा उसके शरीर पर वस्त्र नहीं थे. पत्नी के पूछने पर पति और उसके दोस्त ने उसको धमकाते हुए कहा कि अगर तूने किसी को बोला तो तुझे जान से मार दूंगा.
वहां से घर जाने के बाद पत्नी ने इसको लेकर अपनी पति से खूब झगड़ा किया और अपने परिवार वालों को बताया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के घर वाले अगले दिन शनिवार को लड़की को लेकर नजदीकी अंबोली पुलिस स्टेशन पहुंचे और आरोपी पति और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कराया. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तुरंत पीड़िता के पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया जहा कोर्ट ने आरोपियों को 3 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.

 


Share

Leave a Reply