BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टोक्यो ओलंपिक : तीरंदाजी में दीपिका का आगाज, रैकिंग राउंड में रहीं नौवें स्थान पर

टोक्यो ओलंपिक : तीरंदाजी में दीपिका का आगाज, रैकिंग राउंड में रहीं नौवें स्थान पर
Share

टोक्यो: आज से टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत हो गई। पहले दिन भारत की तरफ से तीरंदाजी में दीपिका कुमारी ने अपनी चुनौती पेश की। शुरुआत अच्छी करने के बाद उनकी लय बिगड़ गई। जिसके बाद वह रैंकिंग राउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा में नौवें स्थान रहीं। अब दीपिका का मुकाबला अगले राउंड में भूटान की कर्मा से होगा। दीपिका ने इस मुकाबले में आगाज बेहतर किया लेकिन जैसे-जैसे समय बीत वह अपने प्रतिद्विंदियों के खिलाफ पिछड़ती गईं।

दीपिका कुमारी पहले छह निशानों के बाद आठवें स्थान पर रहीं। इस दौरान उनका स्कोरर 56 रहा। लेकिन दूसरे एंड के बाद पह 10 स्थान पर खिसक गईं। इसके बाद 18वें शॉट के बाद दीपिका ने 10वें स्थान बरकार रखा। लेकिन इसके बाद वह लगातार पिछड़ती गईं और पहला हॉफ खत्म होने तक वह 14वें स्थान पर थीं।

इसके बाद दीपिका ने वापसी करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर टॉप 10 में लौटीं। इस दौरान उन्होंने पांचवें एंड में 59 अंक हासिल किए। फिर दीपिका ने सही ठिकाने पर निशाना लगाते हुए चौथी पायदान पर आ गईं। इस बार उन्होंने 57 अंक हासिल किए।

चौथे स्थान पर आने के बाद एक बार फिर दीपिका पीछे हो गईं। कुल मिलाकर जब रैंकिंग राउंड का खेल समाप्त हुए तो दीपिका कुमारी 663 अंकों के साथ नौंवे स्थान पर रहीं। खास बात यह है कि दीपिका ने टॉप 10 में अपनी जगह बरकरार रखी।

वहीं रैंकिंग राउंड की बात की जाए तो कोरिया की एन सैन ने ओलंपिक रिकॉर्ड कायम किया। वह 680 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं। इतना ही नहीं सैन विश्व रिकॉर्ड बनाने से 12 पॉइंट्स से चूक गईं। इससे पहले ओलंपिक रिकॉर्ड यूक्रेन की लीना हेरासिमेको के नाम था जिन्होंने 1996 अटलांटा ओलंपिक के दौरान 673 का स्कोर बनाया था।


Share

Leave a Reply