BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टोक्यो ओलंपिक : इस खेल में भी भारत के हाथ लगी निराशा

टोक्यो ओलंपिक : इस खेल में भी भारत के हाथ लगी निराशा
Share

टोक्यो ओलंपिक। टोक्यो ओलंपिक में आज भारतीय एथलीटों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी टेनिस में महिला डबल्स मुकाबलों के पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गई है। सानिया और अंकिता ने यूक्रेन की नादिया और ल्यूडमयला किचेनोक की जोड़ी के खिलाफ हुए इस मुकाबले में शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहला सेट 6-0 से जीत यूक्रेन की जुड़वा बहनों की जोड़ी पर दबाव बना दिया। हालांकि यूक्रेन की टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट अपने नाम कर लिया। इसके बाद हुए सुपर टाईब्रेक को यूक्रेन की टीम ने अपने नाम कर वुमेन डबल्स में मेडल जीतने की भारत की संभावना को भी खत्म कर दिया।
सानिया और अंकिता ने पहला सेट आसानी से 6-0 से जीतकर शानदार शुरूआत की लेकिन इसके आगे वो अपनी लय कायम नहीं रख सकी। भारतीय जोड़ी करीब डेढ घंटे तक चला यह मुकाबला 6-0, 7-6, 10-8 से हार गई. दूसरे सेट में एक समय भारतीय जोड़ी 5-3 से आगे थी. मैच जीतने के लिये सानिया निर्णायक सर्विस गेम कर रही थी लेकिन उन्होंने दबाव में आकर अपनी सर्विस गंवा दी। इसके बाद उक्रेन की जोड़ी ने भारतीय टीम को इस मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
सुपर टाइब्रेकर में गंवाया मुकाबला
दोनों ही टीमों ने एक एक सेट अपने नाम किया। इसके बाद सुपर टाइब्रेकर से इस मैच का नतीजा निकला. सुपर टाइब्रेकर में एक समय सानिया और रैना की जोड़ी 1-8 से पीछे थी लेकिन उन्होंने लगातार सात अंक लेकर स्कोर 8-8 से बराबर कर दिया। हालांकि इसके बाद दो अंक गंवाकर ओलंपिक से रवानगी तय कर ली।
इससे पहले सेट के दूसरे ही गेम में प्रतिद्वंद्वियों की सर्विस तोड़कर सानिया और अंकिता ने बढत बना ली थी।उन्होंने पहला सेट 21 मिनट में जीत लिया। दूसरे सेट के दूसरे गेम में अंकिता का बैकहैंड रिटर्न बेसलाइन के ऊपर से निकल गया जिसके बाद किचेनोक बहनों ने वापसी की। दूसरे सेट में सानिया के दमदार खेल के बूते एक समय भारत मैच जीतने से एक गेम दूर था। मैच के लिये सर्विस करते हुए सानिया ने लगातार दो गलतियां कर दी और वहां से मैच भारत की पकड़ से छूटता चला गया।
इससे पहले भारत के सुमित नागल ने शनिवार को पुरूष एकल वर्ग में इस्राइल के डेनिस इस्तोमिन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी। वह जीशान अली (1988 सियोल) और लिएंडर पेस (1996 अटलांटा) के बाद ओलंपिक पुरूष एकल मैच जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने।


Share

Leave a Reply