BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टोक्यो ओलंपिक : डेनमार्क की खिलाड़ी को हराकर सिंधु ने बनाई क्वॉर्टर फाइनल में जगह

टोक्यो ओलंपिक : डेनमार्क की खिलाड़ी को हराकर सिंधु ने बनाई क्वॉर्टर फाइनल में जगह
Share

टोक्यो/नई दिल्ली: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक की सिल्वर गर्ल पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक के महिला सिंगल्स के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को सीधे गेमों में हराया।

छठी वरीय सिंधु ने 41 मिनट चले प्री क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में मिया को 21-15, 21-13 से हराया। दुनिया की 12वें नंबर की डेनमार्क की खिलाड़ी के खिलाफ सिंधु की पिछले छह मैचों में यह पांचवीं जीत है। भारतीय खिलाड़ी को मिया के खिलाफ एकमात्र हार का सामना इसी साल थाईलैंड ओपन में करना पड़ा था।

सिंधु का सामना अब क्वॉर्टर फाइनल में जापान की चौथी चरीय अकाने यामागुची और कोरिया की 12वीं वरीय किम गुएन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

टोक्यो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने अपने अभियान का आगाज रविवार को जीत के साथ किया था। वे इजराइल की क्सेनिया पोलिकारपोवा को हराकर अपने ग्रुप में प्री कॉर्टर फाइनल में पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने बुधवार को ग्रुप `जे` में हांगकांग की एनवाई चियुंग को हराकर प्री क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया था।
 


Share

Leave a Reply