BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टोक्यो ओलंपिक : सुपर हेवीवेट बॉक्सर सतीश क्वार्टर फाइनल में, अब भिड़ेंगे विश्व चैम्पियन से

टोक्यो ओलंपिक : सुपर हेवीवेट बॉक्सर सतीश क्वार्टर फाइनल में, अब भिड़ेंगे विश्व चैम्पियन से
Share

टोक्यो/नई दिल्ली: भारत के सुपर हेवीवेट मुक्केबाज सतीश कुमार टोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वार्टर फाइनल में सतीश का मुकाबला रविवार को उज्बेकिस्तान के मौजूदा विश्व चैंपियन बाखूदीर जालोलोव से होगा। सतीश ने प्लस 91 किलोग्राम भार वर्ग के अंतिम-16 दौर के मुकाबले में गुरुवार को जमैका के रिकाडरे ब्राउन को 4-1 से हराया। 32 साल की उम्र में ओलंपिक में पदार्पण करते हुए सतीश ने रायोगोकू कोकूगिकान एरेना में स्प्लिट डिसिजन के फैसले के साथ ये सुपर हैवीवेट मुकाबला अपने नाम किया।

शुरूआती दौर में दोनों मुक्केबाजों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहां ब्राउन ने आक्रमण से बचने के लिए लगातार भारतीय मुक्केबाज से दूरी बनाने की कोशिश की। दूसरी ओर सतीश जमैका के मुक्केबाज के मुक्कों से बचने में सफल रहे। सतीश अपने बेहतर खेल की बदौलत सभी पांच जजों को प्रभावित करने में सफल रहे, उन्होंने सभी जजों से 10 अंक हासिल किए।

ब्राउन का भी ये ओलंपिक पदार्पण का मैच था, जहां वो शुरूआत से ही आक्रामक बने रहे, लेकिन सतीश को ज्यादा परेशान नहीं कर पाए। भारतीय मुक्केबाज ने शानदार बचाव किया समय पर हुक जैब्स लगाए। हालांकि, सतीश की दाहिनी आंख के ऊपर हल्का सा कट लगा उन्हें तुरंत मेडिकल की मदद मिली।

जैसे जैसे मुकाबला अंतिम दौर में पहुंचा, तो दोनों सुपर हैवीवेट मुक्केबाज थकान के कारण थोड़े धीमे हो गए। पहले दो राउंड जीतने के बाद सतीश ने तीसरे में अपनी रक्षात्मक रणनीति जारी रखी। हालांकि, इस राउंड में ब्राउन ने बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने भारतीय मुक्केबाज को बाएं हुक बॉडी पंच के साथ कई बार टारगेट किया था। हालांकि, ये जमैका के लिए काफी नहीं था एशियन चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता सतीश ने जीत के साथ रिंग से बाहर कदम रखा।


Share

Leave a Reply