BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कल 'शाहीन बाग' गृह मंत्रालय तक पैदल मार्च करके शाह से करेगा मुलाकात,पढ़े पूरी खबर

कल 'शाहीन बाग' गृह मंत्रालय तक पैदल मार्च करके शाह से करेगा मुलाकात,पढ़े पूरी खबर
Share

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधित कानून (CAA) के खिलाफ शाहीन बाग में धरने पर बैठीं महिलाएं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से रविवार को मुलाकात करेंगी। दरअसल, शाह ने ही बातचीत का प्रस्ताव रखा था। इसी के मद्देनजर प्रदर्शनकारी उनसे मुलाकात करेंगे। हालांकि अभी मुलाकात का समय तय नहीं है।

यह भी खबर है कि प्रदर्शनकारी पैदल मार्च कर अमित शाह से गृह मंत्रालय में मुलाकात करेंगे। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि पैदल मार्च के लिए इजाजत नहीं ली गई है। शाहीन बाग से गृह मंत्रालय की दूरी 15 किलोमीटर के लगभग है। शाहीन बाग में 63 दिन से प्रदर्शन चल रहा है।
पहले खबर आ रही थी कि शाहीन बाग की इन महिलाओं और अमित शाह के बीच यह मुलाकात रविवार दोपहर 2 बजे के लगभग हो सकती है। एनसीआर और सीएए का विरोध कर रहीं यह महिलाएं दिसंबर से ही शाहीनबाग में धरने पर बैठी हैं। महिलाओं के साथ अन्य प्रदर्शनकारी भी शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि इस मुलाकात को लेकर प्रदर्शनकारियों में भी मतभेद हैं। एक धड़ा जहां शाह से मुलाकात के पक्ष में है, जबकि दूसरा चाहता है कि यह मुलाकात न हो।
उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा था कि जिस किसी को भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कोई आपत्ति है, वह तीन के भीतर उनसे मुलाकात कर सकता है।
 


Share

Leave a Reply