BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चैत्र नवरात्रि का कल आठवाँ दिन, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त, तरीका और विधि

चैत्र नवरात्रि का कल आठवाँ दिन, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त, तरीका और विधि
Share

सभी देवी मंदिरों में चैत्र नवरात्रि पर विशेष सजावट की गई है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में माता के भक्त दर्शन करने मंदिर पहुच रहे है। सभी माता की भक्ति में डूबे हुये है। कल चैत्र नवरात्रि का आठवा दिन है। इसके लिये भी काफी तैयारियाँ की जा रही है। नवरात्रि के आठवें दिन दुर्गाष्टमी का पावन त्योहार मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी 9 अप्रैल को मनाई जाएगी। आदि शक्ति मां दुर्गा की आठवीं शक्ति मां महागौरी हैं।

नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिन उपवास जो भक्त उपवास रखते हैं उनके व्रत कन्या पूजन के बाद ही पूरे माने जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कन्या पूजन के लिए भी खास मुहूर्त होता है। शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। जानिए नवरात्रि में किस शुभ मुहूर्त में करें कन्या पूजन व विधि-

जाने कन्‍या पूजन का शुभ मुहूर्त :-

अष्टमी तिथि 09 अप्रैल, शनिवार के दिन पड़ रही है। इसे दुर्गा अष्टमी भी कहते हैं। अष्टमी तिथि की शुरुआत 08 अप्रैल को रात 11 बजकर 05 मिनट से हो रही है, इसका समापन 09 अप्रैल की देर रात 01 बजकर 23 मिनटपर होगा। अष्टमी का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में कन्या पूजन करना शुभ रहेगा।

चैत्र अष्टमी के दिन ऐसे करें कन्या पूजन :- अष्‍टमी के दिन कन्‍या पूजन करने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले स्‍नान करें।
स्नान करने के बाद सबसे पहले भगवान गणेश और महागौरी की पूजा करें। कन्‍या पूजन के लिए दो साल से लेकर 10 साल तक की 9 कन्‍याओं और एक बालक को घर पर बुलाएं। कन्‍याओं को घर पर बुलाने के बाद उन्हें बैठने के लिए आसन देकर उनके पैर धोएं।

कन्याओं के पैर धोने के बाद उन्‍हें रोली, कुमकुम और अक्षत का टीका लगाकर उनके हाथ में मौली बाधें। अब कन्‍याओं और बालक को दीपक दिखाकर आरती उतारने के बाद उन्हें यथाशक्ति भोग लगाएं। आमतौर पर कन्‍या पूजन के दिन कन्‍याओं को खाने के लिए पूरी, चना और हलवा दिया जाता है। भोजन के बाद कन्‍याओं को यथाशक्ति भेंट और उपहार देकर उनके पैर छूकर उन्‍हें विदा करें। 


Share

Leave a Reply