लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

टूलकिट मामले की एन आई ए से जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए : अशोक बजाज

टूलकिट मामले की एन आई ए से जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए : अशोक बजाज
Share

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ संघर्ष में सहयोग करने के बजाय कांग्रेस पार्टी देश में भ्रम फैलाने पर तुली हुई है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस ने देश में राज किया तब भारतीय जनता पार्टी हर आपदा के समय सरकार के साथ खड़ी रही। चाहे प्राकृतिक आपदा की स्थिति हो चाहे भारत-पाक या भारत-चीन युद्ध हर समय विपक्ष के नाते भाजपा अथवा तत्कालीन जनसंघ ने सरकार को कदम से कदम मिलाकर सहयोग किया। परंतु आज विश्वव्यापी आपदा के समय जबकि पूरा विश्व समुदाय एक होकर लड़ाई लड़ रहा है। देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ भ्रम फैलाने में लगी हुई है। कांग्रेस का यह कृत्य पूरी तरह निंदनीय और राष्ट्र विरोधी है। श्री बजाज ने कहा कि सत्ता से हटने के बाद कांग्रेस की हालत जल बिन मछली की तरह हो गई है।
श्री बजाज ने कहा कि वैक्सीन के मामले में कांग्रेस नेताओं ने पहले भ्रम फैलाकर देश के वैज्ञानिकों को बदनाम करने का काम किया बाद में वैक्सीन नहीं मिलने का ढिंढोरा पीट कर केंद्र सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए हैं। उन्होने कहा कि जिस टूलकिट में कोरोना के नए स्टेन को इंडियन स्टेन, कोरोना संक्रमण को मोदी वायरस और कुंभ को सुपर स्प्रेडर के रूप में प्रचारित करने की प्लानिंग की गई है। उसके प्लानर कौन है । आज पूरा देश यह जानना चाहता है कि किसके कहने पर टूलकिट तैयार की गई है। वो कौन लोग है जो देश को बदनाम कर कमजोर करना चाहते है।कांग्रेस पार्टी के नेता विभिन्न संचार माध्यमों में बार बार उन्हीं बातों को क्यों दुहरा रहें है। जिन बातों का टूलकिट में उल्लेख है अतः टूलकिट मामले की एन आई ए से जांच करा कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए । भाजपा नेताओं के खिलाफ एफ आई आर कराने के बजाय कांग्रेस स्वयं एन आई ए से जांच कराने की मांग करे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
 


Share

Leave a Reply